
UCO Bank Share : शेयर बाजार एक ऐसी निवेश वाली जगह है जहां सबसे अधिक रिटर्न मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई शेयर बहुत कम समय में आपका पैसा डबल-ट्रिपल कर सकते हैं। हालांकि यहां जोखिम भी बहुत अधिक होता है। डायरेक्ट इक्विटी में रिस्क बहुत अधिक हाई रहता है। यदि बढ़िया शेयर मिल जाए तो बहुत कम समय में आपकी बल्ले-बल्ले हो सकती है। जैसे कि एक शेयर ने अपने निवेशकों को सिर्फ 6 महीनों में मालामाल कर दिया है। ये है यूको बैंक का शेयर। इतना ही नहीं आगे भी इसके शेयर के बहुत अधिक रिटर्न देने की संभावना है। आगे जानिए कि यूको बैंक के शेयर ने कितना रिटर्न दिया है और आगे इसके कितना रिटर्न देने की उम्मीद है।
6 महीनों में पैसा डबल
यूको बैंक का शेयर 6 महीनों में काफी अधिक रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 22 अगस्त 2022 को 11.41 रु पर था और अब यह 24.50 रु पर है। इस शेयर ने 6 महीनों में 114.72 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। यानी इसने निवेशकों का पैसा 6 महीनों में दोगुने से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 2.14 लाख रु से अधिक बन गए।
1 साल में कितना बरसाया पैसा
यूको बैंक का शेयर 1 साल में भी बहुत अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 22 फरवरी 2022 को 12.23 रु पर था, जबकि आज यह 24.50 रु पर पहुंच गया है। इस शेयर ने इस दौरान 100.33 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा दोगुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 1 लाख रु 2 लाख रु से अधिक बन गए।
आज कैसा है परफॉर्मेंस
आज के कारोबार में भी यूको बैंक का स्टॉक 1 फीसदी से अधिक चढ़ गया। अंतिम कारोबारी दिन यह शेयर 24.25 रु पर बंद हुआ था। इस समय यह शेयर 24.50 रु पर है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर रहा है 38.15 रु। इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 10.52 रु रहा है। बैंक की मार्केट कैपिटल इस समय 29,351.88 करोड़ रु है।
आगे कितने मुनाफे की है उम्मीद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकसर एक्सपर्ट और ब्रोकरेज फर्म शेयरों के लिए टार्गेट प्राइस तय करती हैं। यूको बैंक के लिए एक जानकार ने 55 रु का टार्गेट प्राइस रखा है। यदि ये शेयर 24.50 रु से 55 रु पर जाता है तो आपका पैसा दोगुने से भी अधिक हो सकता है।
जानिए बैंक की प्रोफाइल
यूको बैंक, जिसे पहले यूनाइटेड कमर्शियल बैंक कहा जाता था, एक भारतीय पब्लिक सेक्टर बैंक है। इसकी स्थापना 1943 में कोलकाता में हुई थी। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक प्रतिष्ठित भारतीय उद्योगपति जी.डी. बिड़ला ने भारतीय कैपिटल और मैनेजमेंट के साथ एक कमर्शियल बैंक शुरू करने के बारे में सोचा। इस विचार को सच करने के लिए यूनाइटेड कमर्शियल बैंक लिमिटेड को शुरू किया गया।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications