How to Get UAN Number: नौकरी करने वाले हर व्यक्ति का खाता ईपीएफ में होता है, इस एम्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट में नौकरी करने वाले कर्मचारियों की सैलरी का एक हिस्सा जमा किया जाता है। इस खाते का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर होता है, जिसके जरिए आप अपने खाते के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं। कई बार हम अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भूल जाते हैं या फिर वह हमसे कहीं मिस हो जाता है, तो बड़ी दिक्ककत का सामना करना पड़ता है। क्योंकि हमारा सारा काम अटक जाता है।
यह यूनिवर्सल अकाउंट नंबर 12 अंकों की एक यूनिक आईडी होती है, जो आपके बैंक अकाउंट नंबर की तरह ही होती है। इसके जरिए कर्मचारी अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं और अपने प्रोविडेंट फंड के अकाउंट को भी ऑपरेट कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भूल जाता है, तो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर रिकवर कर सकते हैं।

आप नौकरी चाहे कितनी भी बार बदले आपका प्रोविडेंट फंड अकाउंट एक ही रहता है, इसलिए आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर भी नहीं बदलता है। इसमें आपके पास दो तरीके हैं एक तो आप ईपीएफओ के पोर्टल पर जाकर अपना नंबर रिकवर कर सकते हैं या फिर आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल मार कर भी अपने इपीएफ अकाउंट का यूएन नंबर जान सकते हैं।
मिस्ड कॉल से कैसे पता चलेगा यूएएन नंबर
आप नौकरी कर रहे हैं और कहीं आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर गलती से खो गया है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है तो आप बड़ी आसानी से अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से सिर्फ एक मिस्ड कॉल देनी होती है और इसके कुछ मिनट के बाद ही आपके मोबाइल पर यूएएन नंबर आ जाता है। अगर आपको अपना यूएन नंबर जानना है, तो (01122901406) मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर आप आसानी से यूनिवर्सल अकाउंट नंबर जान सकते हैं।
ईपीएफओ से ऑनलाइन कैसे चेक करें यूएन नंबर
अगर आप चाहें तो ईपीएफओ पोर्टल के जरिए बड़ी आसानी से अपना यूएन नंबर जान सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ पोर्टल (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाना होगा।
इसके बाद आपको ऑवर सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होता है। इसके बाद (फॉर एंप्लॉईज) के विकल्प पर क्लिक करता है।
इस पर क्लिक करने के बाद आपको आपको मेंबर यूएन/ ऑनलाइन सर्विसेज का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद आपको यूएन पोर्टल पर क्लिक करना होता है।
इसके बाद आपको यहां पर अपना मोबाइल नंबर और PF की मेंबर आईडी दर्ज करनी होती है।
इसके बाद आपको ऑथेराइजेशन पिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके वैलीडेट करना होता है।
इस प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद आपको आपका यूएन नंबर मिल जाता है।
एक बार यूनिवर्सल अकाउंट नंबर मिल गया तो फिर आप आसानी से ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा आप बैलेंस चेक कर सकते हैं और ईपीएफओ खाते से पैसे भी निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
