UAN Activation Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कर्मचारियों के लिए अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) एक्टिव करने और अपने आधार को अपने बैंक अकाउंट से जोड़ने की डेडलाइन बढ़ा दी है। इससे पहले डेडलाइन 30 नवंबर, 2024 तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 दिसंबर, 2024 कर दिया गया। अब इसे कुछ और दिनों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है।

इस दिन तक पूरा करें यूएएन एक्टिवेशन
यूएएन एक्टिवेशन के लिए नई डेडलाइन अब 15 जनवरी, 2024 है, जिससे कर्मचारियों को रोजगार से जुड़ी ईएलआई योजना के तहत फायदा उठाने के लिए इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अधिक समय मिल जाएगा।
जुलाई में केंद्रीय बजट 2024 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा ELI स्कीम से कर्मचारियों को वित्तीय सहायता करने के लिए और रोजगार को बढ़ावा देने लिए फोकस रखा था।
इसमें तीन सब स्कीम्स शामिल हैं, स्कीम A, कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में पहली बार शामिल होने वाले कर्मचारियों को टारगेट करती है। स्कीम B, विनिर्माण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करती है। स्कीम C, नियोक्ताओं को सहायता प्रदान करती है। डायरेक्ट बेनिफिट्स ट्रांसफर (DBT) के जरिये संचालित होने वाली इंप्लाइमेट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम के तहत मौनेटरी बेनिफिट्स तक पहुंचने के लिए UAN एक्टिवेशन और आधार-बैंक अकाउंट लिंक करना जरूरी कदम हैं।
ऐसे करें यूएएन एक्टिवेशन
- EPFO ने मोबाइल फोन से यूएएन जनरेट करना आसान बना दिया है और इसके लिए आपोक कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- इसके लिए आधिकारिक EPFO वेबसाइट पर जाएं, और 'एक्टिवेट यूएएन' विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर दिए गए क्षेत्रों में अपना आधार, पैन या अन्य व्यक्तिगत डीटेल दर्ज करें।
- इसके बाद 'जनरेट ओटीपी' बटन पर क्लिक करें।
- बाद में अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- इसके बाद अपने खाते के लिए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड बनाएं।
- इसके बाद 'रजिस्टर' बटन पर क्लिक करें।
- फिर एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अपना यूएएन (UAN) प्राप्त करेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
