नई दिल्ली, जनवरी 2। लॉटरी एक ऐसी चीज है, जो किसी को भी मिनटों में फर्श से अर्श पर पहुंचा सकती है। किस्मत वाले लोग लॉटरी से मिनटों में करोड़पति बन जाते हैं। हर साल भारत, यूएई और अमेरिका तक में सैकड़ों लोगों की किस्मत बदल जाती है। कई भारतीय भी विदेशों, खास कर यूएई में, इनाम जीतते रहते हैं। इसी कड़ी में ताजा मामले में एक भारतीय किसान यूएई में करोड़पति बन गया है और भी एक लॉटरी से। जानते हैं इस किसान की पूरी कहानी।
20.30 करोड़ रु जीते
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित एक 25 वर्षीय भारतीय किसान, जो बाद में राजमिस्त्री बना, ने 57वें साप्ताहिक लाइव महजूज ड्रॉ में एक करोड़ दिरहम का पुरस्कार जीता है। ये रकम भारतीय मुद्रा में 20,23,90,155 रुपये होती है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ड्रॉ के विजेता थिनाकर, जो फुजैरा शहर में राजमिस्त्री के रूप में काम करते हैं, के एक लाइव ड्रॉ में पांच विजेता नंबर (1, 33, 40, 45, 46) मिल गए। थिनाकर की किस्मत एक झटके में बदल गयी।
उधार पैसों से गए थे यूएई
थिनाकर दो साल पहले अपने परिवार का कर्ज कम करने के लिए दोस्तों से उधार लिए गए पैसे से यूएई गए थे। उन्होंने अपने रूममेट्स को महीनों तक लॉटरी में हिस्सा लेते देखा। उसकी देखी देखा थिनाकर भी लॉटरी में हिस्सा लेने लगे। वे कहते हैं कि अपने दादा-दादी के आशीर्वाद ने मुझे यह पैसा मेरे परिवार को बचाने के लिए लाइफलाइन के रूप में दिया है।
क्या करेंगे पैसों का
थिनाकर के मुताबिक वे अपने गांव में स्कूल में सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए जीते हुए कुछ पैसों का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 57वें महज़ूज़ ग्रैंड ड्रॉ में छह विजेताओं ने सेकंड लेवल का इनाम जीता है। इन सब को मिला कर 10 लाख दिरहम (2,02,43,780 रुपये) दिए जाएंगे। इस तरह एक एक के हिस्से में 166,666 दिरहम (33,72,225 रुपये) आएंगे।
पिछले साल एक दूसरे व्यक्ति ने जीता इनाम
पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में ही गणेश शिंदे नाम के एक महाराष्ट्र नाविक की करोड़ों रु की लॉटरी लगी थी। वे दुबई में 10 लाख डॉलर से अधिक की लॉटरी जीते थे। वो राशि भारतीय मुद्रा में 7 करोड़ रु से अधिक थी। वे एक मिलियन डॉलर की राशि जीतने वाले 181वें भारतीय नागरिक बने थे। ठाणे के रहने वाले शिंदे ने 16 जून को दुबई ड्यूटी-फ्री मिलेनियम मिलियनेयर वेबसाइट से जैकपॉट टिकट खरीदा था। शिंदे ब्राजील की एक कंपनी में काम करते थे। हर बार जब वे दुबई और रियो डी जनेरियो के बीच यात्रा करते तो दुबई में एक ट्रांजिट वेटिंग होती। जब वह दुबई वापस जा रहे थे तो उन्होंने टिकट खरीदा।
दो साल तक खरीदा टिकट
शिंदे पिछले दुबई पहुंचे तो पता चला कि उन्होंने जैकपॉट जीत लिया। उनके लिए यह काफी बड़ा मौका था। उन्होंने दुबई ड्यूटी फ्री के प्रति खुशी और आभार जताया। उन्हें दुबई शहर बहुत पसंद है। उन्होंने लॉटरी जीत कर कहा था कि वे जल्द ही यहां आने की उम्मीद करते हैं। शिंदे ने कहा था कि वह पिछले दो सालों से रेगुलर तौर पर लॉटरी टिकट खरीद रहे थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications