Elon Musk Twitter Deal : आखिरकार ट्विटर और एलन मस्क की डील हो गयी है। अब इस डील के सील हो जाने के बाद ही अमेरिका के न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर ट्विटर के शेयरों की खरीद-बिक्री भी रुकने जा रही है। ट्विटर के शेयरों में ट्रेड शुक्रवार से बंद हो जाएगा। यानी कहा जा सकता है एलन मस्क के चलते ट्विटर के शेयरों में ट्रेडिंग बंद होने जा रही है। इस समय मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

डील में आई तेजी
असल में कोर्ट ने मस्क को आदेश दिया था कि 28 अक्टूबर तक हर हाल में ट्विटर की खरीदने की प्रोसेस को पूरा करें। वरना तो उनके खिलाफ केस चलता। इसीलिए डील में तेजी लाई गयी और डेडलाइन से पहले ही ट्विटर मस्क का होने जा रहा है। मस्क के टेकओवर से पहले ट्विटर के शेयरों में ट्रेडिंग रुक जाएगी।
4400 करोड़ डॉलर की डील
ये डील 4400 करोड़ डॉलर की है। डील आगे बढ़ी है, इसके संकेत खुद मस्क ने दिए। वे बीते बुधवार को ट्विटर के सैनफ्रांसिस्को में स्थित मुख्यालय गए। इससे संकेत मिले की ये डील हो रही है। मजे की बात यह है कि वहां उन्होंने कंपनी के बॉस की तरह खुद को पेश किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल के बायो में अब "Chief Twit" लिख दिया है।

मिल गए पेपरवर्क
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार मस्क के वकीलों ने सीक्विया कैपिटल, बाइनेंस और कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी सहित अन्य इक्विटी निवेशकों को फाइनेंसिंग कमेटिमेंट कर दी है और इसके जरूरी पेपरवर्क हो गया है।
कितना है शेयर का रिटर्न
ट्विटर की हिस्सेदारी खरीदने के लिए मस्क ने इसके शेयर के लिए प्रति शेयर 54.20 डॉलर का भाव रखा है। बीते बुधवार को ट्विटर का शेयर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर 53.35 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। ये ऑफर प्राइस के मुकाबले देखा जाए तो करीब डेढ़ फीसदी कम है।

अप्रैल में हुआ था डील
जैसे ही मस्क और ट्विटर की डील पूरी होती है, इससे जुड़ा कोर्ट केस चल रहा, वह बंद हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मस्क और ट्विटर के बीच पूरी होने जा रही डील अप्रैल में हुई थी। मगर बाद में कुछ कारणों से मस्क डील से पीछे हट गए। मगर ट्विटर ने मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इसी के मद्देनजर अब मस्क को 28 अक्टूबर तक हर हाल में डील को पूरा करना है, जो कि होने भी जा रही है। एलन मस्क टेस्ला, स्पेसएक्स और जल्द ही ट्विटर सहित महत्वपूर्ण कंपनियों का का नेतृत्व करते हैं, जिससे भविष्य में उन्हें पूंजी जुटाने की आवश्यकता हो सकती है।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications