नई दिल्ली, अप्रैल 14। अरबपति एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव रखा है। वे इसके लिए 41.39 अरब डॉलर देने को तैयार हैं। उन्होंने ट्विटर की पूरी हिस्सेदारी 41.39 अरब डॉलर में खरीदने की पेशकश की है। उन्होंने ट्विटर की हिस्सेदारी के लिए 54.20 डॉलर प्रति शेयर देने की पेशकश की है। ये रकम वे नकद में देने को तैयार हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति 50 वर्षीय मस्क ने गुरुवार को अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग के पास एक फाइलिंग में अपने ऑफर का खुलासा किया है।
प्रीमियम पर शेयर खरीदने को तैयार
मस्क ने ट्विटर के शेयरों को 54.20 डॉलर प्रति शेयर के रेट पर खरीदने का ऐलान किया है। ये 1 अप्रैल को ट्विटर के स्टॉक के बंद भाव के 38 प्रतिशत प्रीमियम है। यानी 1 अप्रैल को ट्विटर का शेयर जिस रेट पर बंद हुआ था, उसके मुकाबले 54.20 डॉलर का रेट 38 फीसदी अधिक है। टेस्ला के सीईओ की इस समय ट्विटर में नौ प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। इस बात का ऐलान 4 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से किया गया था।
ट्विटर में असाधारण क्षमता
एलन मस्क ने ट्विटर इंक को खरीदने के लिए बकौल उनके "बेस्ट और फाइनल" ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि कंपनी में असाधारण क्षमता है और वह इसे अनलॉक करेंगे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क 54.20 डॉलर प्रति शेयर का भुगतान नकद में करेंगे। ये रेट 28 जनवरी के बंद भाव से 54 प्रतिशत प्रीमियम और लगभग 41 अरब डॉलर की वैल्यू को दर्शाता है।
रिव्यू होगा ऑफर
ट्विटर ने एलोन मस्क से मिले ऑफर की पुष्टि की है। ट्विटर इंक ने पुष्टि की है कि उसे एलोन मस्क से ऑफर मिला है, जिसमें कंपनी के सभी बकाया सामान्य शेयरों को 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद में खरीदने की बात कही गयी है। ट्विटर निदेशक मंडल इस प्रस्ताव की सावधानीपूर्वक समीक्षा करेगा। एलोन मस्क ट्विटर के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले फायरब्रांड्स में से एक हैं और वे उन बदलावों के बारे में मुखर रहे हैं जिन्हें वह इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लागू करने पर विचार करना चाहते हैं। कंपनी ने उनकी हिस्सेदारी की घोषणा के बाद उन्हें बोर्ड में एक सीट की पेशकश की, मगर वे बोर्ड में शामिल नहीं हुए।
मांगे थे सुझाव
अपनी हिस्सेदारी सार्वजनिक होने के बाद, मस्क ने ट्विटर यूजर से इसमें किए जाने वाले बदलावों पर सुझाव मांगे। एक यूजर ने ट्वीट को एडिट करने की सुविधा देने को कहा। एक ट्वीट में कहा गया कि ट्विटर खत्म हो रहा है, यह देखते हुए कि बड़ी संख्या में फॉलोअर्स के बावजूद कई बड़ी हस्तियां शायद ही कभी ट्वीट करती हैं। बता दें कि ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने बकायदा ट्वीट करके एलन मस्क का बोर्ड में स्वागत किया था। बाद में पराग अग्रवाल ने ही ट्वीट करके कहा था कि एलन मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं हो रहे हैं। पराग अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि मस्क ने ट्विटर के बोर्ड में शामिल होने से इनकार कर दिया। हालांकि यह साफ हो पाया था कि मस्क ट्विटर के बोर्ड में क्यों शामिल नहीं हुए। पराग ने कहा था कि हम अपने शेयरधारकों के सुझाव को हमेशा महत्व देते हैं, चाहे वे हमारे बोर्ड में हों या नहीं। उन्होंने मस्क के बारे में कहा था कि वे ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक हैं और हम उनके सुझावों को स्वीकार करेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
