Twitter : यूजर्स को अब ट्विटर भी यूट्यूब की तरह कमाई करने का मौका दे रहा है। हालांकि, अगर आपको ट्विटर से कमाई करना हैं तो फिर इसके लिए आपको कुछ शर्ते हैं जिसको पूरा करना होगा। जब आप इन शर्तों को पूरा कर लेते है तो फिर आपकी कमाई शुरू हो जाएगी।
अगर हम ट्विटर से कमाई के लिए बात करें तो फिर आपको इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपके पास ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लिया होना चाहिए या फिर आप वेरिफाइड आर्गेनाईजेशन का पार्ट हों।

मुफ्त यूजर्स को कोई भी पैसा नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल एड्स रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम कुछ ही लोगों के लिए है। जिसको सभी के लिए आने वाले वक्त में रोलआउट किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केवल पैसे उन्हीं को दिया जायेगा। जो एड्स रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के लिए पात्र होंगे और आप इसके लिए तभी एलिजिबल होंगे। जब पिछले तीन महीनों में लगातार आपके खाते पर 5 मिलियन से अधिक व्यू इम्प्रैशन हों। इतना ही नहीं इसके साथ ही आपको कठिन मानव समीक्षा प्रोसेस को भी सफलता पूर्वक पास करना होगा।
इसके बाद अगर आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाती है तो फिर आपको एक स्ट्राइप खाता ओपन करना होगा ताकि पेमेंट आपके पास तक पहुंच सकें।
एड्स रेवेन्यू प्रोग्राम के लिए आपको आवेदन का विकल्प सेटिंग के अंदर मोनेटाइजेशन में मिलेगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह प्रोग्राम फिलहाल केवल कुछ ही लोगों के लिए शुरू किया गया है।
अगर क्रिएटर इस प्रोग्राम के लिए आवेदन करना चाहते है तो फिर इसके लिए उनको सबसे पहले सब्सक्रिप्शन नीतियों का भी पालन करना होगा।
आप उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए साथ ही ईमेल को वेरिफाइड करना होगा। इसके साथ ही प्रोफाइल को कंप्लीट करना होगा। इसके साथ ही 2एफए भी ऑन होना चाहिए।
इसके अलावा खाते पर 500 एक्टिव फॉलोअर्स होना चाहिए। पूर्व में ट्विटर यूजर एग्रीमेंट का उल्लंघन नहीं किया हुआ होना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी कुछ क्रिएटर्स को 1 हजार डॉलर से लेकर 40 हजार डॉलर दे रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
