नई दिल्ली, जून 18। भारत सरकार से ट्विटर को पंगेबाजी भारी पड़ रही है। इसके चलते अमेरिका में कंपनी का बड़ा झटका लगा है। कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के ऊंचाई से करीब 25 फीसदी टूट चुका है। इसके चलते 26 फरवरी से लेकर अब तक ट्विटर के मार्केट कैप में 13.87 बिलियन डॉलर (80 हजार करोड़ रुपये) या करीब 22.54 फीसदी का नुकसान हो चुका है।

नए आईटी नियमों से परेशन है ट्विटर
भारत सरकार ने नए नए आईटी नियम लागू किए हैं। इनको मई 2021 के अंत में लागू किया गया है। फेसबुक से लेकर गूगल तक ने इन नियमों को मान लिया है, लेकिन ट्विटर अभी भी हिचक रहा है। इसके चलते 16 जून को, नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने भारत में अपनी मध्यस्थ स्थिति को गवां दिया है। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज पर बुधवार को ट्विटर का शेयर 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 59.93 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। इसके चलते कंपनी की मार्केट कैप एक दिन पहले के 48.07 अरब डॉलर के स्तर से गिरकर 47.64 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। इस प्रकार एक दिन में ही मार्केट कैप 0.43 अरब डॉलर घट गई है।
जानिए कितना हुआ है ट्विटर को नुकसान
ट्विटर का शेयर 26 फरवरी को अपने 52 सप्ताह उच्चतम स्तर पर यानी 80.75 डॉलर के स्तर पर था। अब ट्विटर का शेयर 25.78% की गिरावट के साथ 59.93 डॉलर के स्तर तक आ चुका है। ट्विटर की मार्केट कैप 26 फरवरी अब तक करीब 13.87 बिलियन डॉलर कम हो चुकी है, जो अधिकतम मार्केट कैप का करीब 22.54 फीसदी है।
भारत के नियम मानने में ट्विटर की हीलाहवाली
ट्विटर से सरकार ने उन अकाउंट को रोकने को कहा था, जो सरकार के खिलाफ गलत जानकारियां दे रहे थे। इसको लेकर सरकार ने ट्विटर को कानूनी नोटिस जारी किया गया था। लेकिन ट्विटर ने सरकार के इस नोटिस को हल्के में लिया, जिसके बाद सरकार ने अपनी नाराजगी जताई थी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
