Legal Case On Elon Musk: ट्विटर के पूर्व चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पराग अग्रवाल ने इस प्लेटफार्म के मौजूदा मलिक एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। अपने मुकदमे में पराग अग्रवाल ने लिखा है कि उन्हें एलन मस्क के द्वारा बिना किसी करण के कंपनी से बाहर निकाल दिया गया और अब अरबपति कारोबारी के द्वारा उन्हें 12.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बकाए का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद जबरदस्त कॉस्ट कटिंग की थी और काफी सारे कर्मचारीयों को एक साथ फायर भी किया था। गौरतलब है कि इसी दौरान कंपनी के मालिक के द्वारा उसे समय मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल को बिना किसी खास कारण के निकाल दिया गया था।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि पराग अग्रवाल के द्वारा ट्विटर के पूर्व वित्तीय अधिकारी नेट से गर्ल और जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने यह केस फाइल किया है। अरबपति एलन मस्क के खिलाफ यह केस कैलिफोर्निया के उत्तरी जिले के अमेरिकी न्यायालय में दायर किया गया है।
पराग अग्रवाल ने बताया है कि एलन मस्क उनसे सिर्फ बदला लेना चाह रहे हैं और उन्होंने जीवन भर या काम करने की कसम खाई है। मुकदमे में यह बात कही गई है कि मस्क के मन में अग्रवाल. गड्डेे और सेहगल के साथ एडिगेट के लिए काफी ज्यादा गुस्सा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की मस्क को इन लोगों के प्रति गुस्सा इसलिए भी है, क्योंकि जब वो अपने ट्विटर की डील से पीछे हट रहे थे, तब इन्हीं लोगों के द्वारा सार्वजनिक शेयरहोल्डर की हितों का प्रतिनिधित्व किया गया था और फिर एलन मस्क को यह कंपनी खरीदने पर मजबूर होना पड़ा था। मुकदमे में इस बात को भी बताया गया है और कहा गया है कि यही कारण है इसलिए एलन मस्क ने इसे जीवन भर बदला लेने की कसम खाई है।
पराग अग्रवाल ने 2011 से साल 2022 तक ट्विटर में काम किया। इस दौरान वह 29 नवंबर 2021 से लेकर 27 अक्टूबर 2022 तक ट्विटर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी सीईओ भी रहे थे।
यह केस फाइल होने के अलावा भी एलन मस्क को इस समय कई और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है कि कंपनी की वैल्यूएशन कम होने की वजह से मस्त अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स नहीं रहे हैं। एलन मस्क की जगह इस समय अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस ने लेली है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस समय एलन मस्क को पीछे छोड़कर 200 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ जेफ बेजॉस दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में वापस टॉप पर आ चुके हैं।
वही 198 अरब डॉलर की नेटवर्क के साथ एलन मस्क इस समय दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं। आगे देखना होगा कि ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल के द्वारा फाइल किया गया केस का एलन मस्क पर क्या असर पड़ता है। अगर अग्रवाल के जीत जाते हैं और उन्हें अपने 12.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर तो वापस मिल ही जाएंगे लेकिन यह साथ उनके लिए एक नैतिक जीत भी होगी जो की बड़ी बात है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications