माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। सीईओ जैक डोर्सी ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 76 अरब रुपए) की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। जानकारी दें कि बीते कल यानि मंगलवार को ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने ट्वीट के जरिए इस बात की घोषणा की।
जैक डोर्सी ने संपत्ति का करीब 28 हिस्सा किया दान
अरबपति जैक डोर्सी अपनी संपत्ति का करीब 28 हिस्सा कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दिया है। सीईओ जैक डोर्सी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वह कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए 1 अरब डॉलर की मदद कर रहे हैं। वहीं जैक ने ट्वीट में इस बात की जिक्र कि है कि यह मदद 'स्टार्ट स्मॉल' के जरिए की जा रही है। जब हम इस महामारी से जीत जाएंगे तो इस फंड का प्रयोग बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किया जाएगा। डोर्सी ने स्टार्ट स्मॉल फाउंडेशन को अपनी संपत्ति का 28 फीसदी हिस्सा दान कर दिया है। वहीं उन्होंने आगे लिखा कि इस पूरे फंड को कैसे खर्च किया जा रहा है। इसकी ट्रेकिंग भी दुनिया के किसी कोने में मौजूद कोई भी शख्स कर सकेगा। इसके लिए जैक ने एक लिंक भी साझा किया है जिसमें एक फंड के हिसाब की शीट साझा की गई है। ट्विटर के सीईओ से पहले भी बड़ी टेक कंपनियों के मुखिया भी कोरोना से लड़ाई में आर्थिक मदद दे चुके हैं। इससे पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी दान किए।
जेफ बेजोस दे चुके हैं 100 मिलियन डॉलर की मदद
वहीं अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस कोरोना वायरस संकट में गरीब और खाने की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद करने के लिए 100 मिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है। इस कोष में बड़े-बड़े कारोबारियों द्वारा 500-500 करोड़ रुपये तक का योगदान किया गया है। बॉलीवुड अभिनेता, क्रिकेटर से लेकर दिग्गज कारोबारियों ने बढ़-चढ़कर दिल से इसमें योगदान किया है।
मार्क जुकरबर्ग ने 227 करोड़ रुपए किए दान
इससे पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने 227 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। जुकरबर्ग की ओर से दान किए गए पैसों को कोरोना वायरस से पीड़ितों के इलाज में खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही एप्पल के मुख्य कार्यकारी टिम कुक ने मार्च में घोषणा की कि कंपनी इटली को मेडिकल सप्लाई दान करेगी जो वायरस की चपेट में आ गई है। भारत में इस समय कोरोना वायरस से करीब 5194 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 149 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब तक 401 मरीज ठीक हो गए हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications