नई दिल्ली। अमेरिका में अमीरों के ट्विटर अकाउंट हैक कर कर पैसा दोगुना करने का खेल सामने आया है। इन अमीरों और प्रभावशाली लोगों में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और एप्पल समेत दुनिया के कई बड़े नामचीन कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर पैसा डबल करने का ऑफर दिया गया। इन लोगों के ट्वीटर अकाउंट हैक करने के बाद जिस तरह के मैसेज पोस्ट किए गए हैं, उससे साफ पता चलता है कि क्रिप्टोकरंसी के नाम पर पैसा दोगुना करने का लालच देकर बड़ा स्कैम करने का मकसद था।
उधर, ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की घटना सामने आते ही ट्विटर ने कहा है कि वो इस समस्या को जल्द ही सुधारने के लिए काम कर रहा है। ट्विटर ने ईमेल करके कहा है कि वो इस मामले को देख रहा है, जल्द ही अपना बयान जारी करेंगे।
जानिए बिल गेट्स के अकाउंट पर क्या लिख गया
बिल गेट्स के अकाउंट को हैक कर इससे ट्वीट कर कहा गया है कि हर कोई मुझसे वापस लौटाने के लिए कहता रहा है, अब वो समय आ गया है। आप मुझे 1000 डॉलर देंगे तो मैं आपको 2000 डॉलर वापस भेजूंगा। इसके बाद पुराने ट्वीट को डिलीट करके एक नया ट्वीट किया गया, जिसमें एक 1000 डॉलर भेजने पर सिर्फ 30 मिनट में 2000 डॉलर वापस देने की बात कही गई थी।
ये लिख गया है एपल के अकाउंट में
एपल के आकाउंट से लिखा गया कि हम अपने लोगों को कुछ देना चाहते हैं। उम्मीद है कि आप भी सपोर्ट करेंगे। आप जितने भी बिटकॉइन भेजेंगे, उन्हें डबल करके लौटाया जाएगा। यह ऑफर केवल 30 मिनट के लिए ही है।
जानिए एलॉन मस्क के ट्वीटर अकाउंट पर क्या लिखा गया
एलॉन मस्क की प्रोफाइल से लिखा गया है कि कोविड 19 की वजह से मैं लोगों को बिट कॉइन डबल करके दे रहा हूं। यह सब सुरक्षित है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
