नयी दिल्ली। बाइकों की अलग-अलग रेंज होती है। जैसे कि कुछ बाइकें एंट्री लेवल की होती हैं। एंट्री लेवल बाइक का मतलब है एक दम बेसिक मॉडल। एंट्री लेवल की बाइकों की खासियत यह होती है कि इनकी कीमत कम और माइलेज बढ़िया होती है। इसके ऊपर आपको कोई ऑफर या डिस्काउंट आदि मिल जाए तो ये सोने पर सुहागे जैसा है। कुछ इसी तरह की डील मिल रही टीवीएस स्पोर्ट पर। टीवीएस स्पोर्ट भारत की सबसे बढ़िया माइलेज वाली बाइक है। आप इस बाइक को सिर्फ 50 रु डेली के खर्च पर खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत, ऑफर और फीचर्स।
कितनी है कीमत
टीवीएस मोटर ने अपनी स्पोर्ट बाइक को काफी स्पोर्टी और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। टीवीएस स्पोर्ट की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 67,751 रु है। बाकी आप इस बाइक के किक स्टार्ट एलॉय व्हील को सिर्फ 7000 रु की डाउन पेमेंट देकर घर ला सकते हैं। बाकी पैसा आपको ईएमआई में देना होगा। अच्छी बात यह है कि इस बाइक पर ईएमआई बहुत कम है।
समझिए ईएमआई का गुणा गणित
अगर आप टीवीएस स्पोर्ट के लिए 7000 रु की डाउनपेमेंट कर देते हैं तो आपको 36 महीने के लिए कुल 60,751 रुपये का लोन मिल जाएगा। मगर ये लोन 9.7 फीसदी की ब्याज दर पर मिलेगा। इस तरह आपको 36 महीने में कुल 78,444 रुपये अदा करने होंगे। यानी 17,693 रुपये बतौर ब्याज चुकाने होंगे। इस तरह आपकी मासिक ईएमआई बनेगी 2,179 रुपये की।
ऐसे कम करें ईएमआई
यदि आप मासिक ईएमआई की राशि कम करना चाहते हैं तो लोन की अवधि बढ़ा लें। हालांकि इससे आपको लंबे समय में ज्यादा ब्याज देना होगा, मगर आपकी जेब पर मासिक ईएमआई का बोझ कम हो जाएगा। यदि आप 60 महीनों के लिए लोन लें तो कुल 90,240 रुपये चुकानें होंगे। इस 90,240 रुपये में 29,489 रुपये बतौर ब्याज शामिल हैं। मगर 60 महीने के लोन पर आपकी ईएमआई घट कर 1,504 रुपये की रह जाएगी। यानी रोज के सिर्फ करीब 50 रु का भुगतान करना रह जाएगा। हालांकि ईएमआई का भुगतान मासिक आधार पर ही होता है।
ये हैं बाइक के फीचर्स
टीवीएस स्पोर्ट बाइक के फ्रंट में 130 मिलीमीटर (एमएम) और रियर में 110 एमएम का ड्रम ब्रेक दिए गए है। बाइक में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम भी है। ये एलईडी हेडलाइट्स, डिजिटल कंसोल और डे टाइम रनिंग लाइट्स आदि जैसे खास फीचर्स से भी लैस है। टीवीएस स्पोर्ट बीएस-6 मोटरसाइकिल में 110 सीसी का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन है, जो 7350 आरपीएम पर 8.2 बीएचपी और 4500 आरपीएम पर 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकता है। चार-स्पीड गियरबॉक्स से लैस इंजन वाली मोटरसाइकिल में एलईडी बिट्स डीआरएल, एनालॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और फ्यूल गेज भी हैं।
माइलेज में नंबर 1
पिछले साल टीवीएस मोटर ने इस बाइक की माइलेज की जानकारी देते हुए कहा था कि इस मोटरसाइकिल ने इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के अलावा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में एंट्री करने के लिए 110.12 किमी प्रति लीटर का माइलेज रिकॉर्ड है। ये मोटरसाइकिल भारत के साथ-साथ एशिया में भी माइलेज के मामले में नंबर 1 है। टीवीएस की इस मोटरसाइकिल से 1 लीटर पेट्रोल में 110.12 लीटर तक का सफर संभव है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications