अगर आप टीवीएस की टूव्हीलर खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। टीवीएस मोटर्स कंपनी ने अपनी पॉप्युलर बाइक अपाचे आरआर310 की कीमत फिर से बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: अगर आप टीवीएस की टूव्हीलर खरीदने का मन बना रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। टीवीएस मोटर्स कंपनी ने अपनी पॉप्युलर बाइक अपाचे आरआर310 की कीमत फिर से बढ़ा दी है। यह पहली बार नहीं कि कंपनी इस बाइक की कीमत बढ़ाई है। कंपनी ने इस बाइक को कुछ वक्त पहले बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया था।

स्पोर्ट्स बाइक पहले की तुलना हुई महंगी
नए साल की शुरुआत से ही देश के विभिन्न ऑटो निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। फिर चाहे वो चार पहिया वाहन हो या दोपहिया वाहन। अब देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने अपने फ्लैगशिप मॉडल टीवीएस अपाचे आरआर310 बाइक की कीमत में इजाफा किया है। जिससे यह स्पोर्ट्स बाइक पहले की तुलना में महंगी हो गई है। अपाचे आरआर310 एक रेसिंग मोटरसाइकिल है और इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी है। लेकिन अब इस बाइक को खरीदने के लिए आपको अपने बटुए को थोड़ा और ढीला करना पड़ेगा।
2000 रुपये बढ़ी बाइक की कीमत
बता दें कि कंपनी ने इस बाइक की कीमत 2000 रुपये बढ़ा दी है। अब इस बाइक की कीमत 2,49,990 रुपये हो गई है। इस बाइक को कंपनी ने शुरू में 2.40 लाख रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी ने जनवरी 2020 में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 3 बार बढ़ाई है। बीते साल 2020 में सबसे पहले जुलाई में कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ाई थी तब इसकी कीमत 2.45 लाख रुपये हुई। इसके बाद जनवरी 2021 में कंपनी ने फिर इसकी कीमत बढ़ाई तब इस बाइक की कीमत 2.48 लाख रुपये हो गई थी।
जानिए बाइक की स्पेसिफिकेशंस के बारे में
जनवरी 2020 में लॉन्च इस अपडेटेड बाइक में बीएस6 कम्प्लायंट, 312.2cc का इंजन है, जो 9,700rpm पर 34hp का पावर और 7,700rpm पर 27.3Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन स्पिलर क्लच के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। कंपनी का दावा है कि अपाचे आरआर 310 की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इस बाइक को 2.9 सेकंड का समय लगेगा। टीवीएस ने बीएस6 अपाचे आरआर 310 में चार राइडिंग मोड (रेन, अर्बन, स्पोर्ट और ट्रैक) के साथ राइड-बाय-वायर टेक्नॉलजी दी है। मोड के आधार पर इंजन का पावर, थ्रॉटल रेस्पॉन्स और एबीएस की सेटिंग्स बदल जाती हैं। इसके साथ ही मोड के हिसाब से इंस्ट्रूमेंट पैनल की डिस्प्ले थीम भी चेंज हो जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications