TVS NEO AMI Launch in Africa: अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल के लिए फेमस कंपनी टीवीएस भारत ही नहीं विदेशों में भी काफी चर्चित है। अभी हाल में ही टीवीएस ने अपनी नई स्कूटर नियो एएमआई का लॉन्च अफ्रीका में किया है। यह जानकारी कंपनी के द्वारा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान दी गई है। कंपनी द्वारा किए जा रहे दावे के मुताबिक इस शानदार स्कूटर में कस्टमर को 72 नए फीचर्स मिलेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको इस स्कूटर में मौजूद स्पेशल फीच्स और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
टीवीएस भारत की टू व्हीलर और थ्री व्हीलर मैन्युफैक्चरर कंपनी है। अब इस कंपनी का विस्तार भारत के अलावा विदेशों में भी हो रहा है। इसी के चलते टीवीएस मोटर्स ने अपनी दमदार और पॉपुलर स्कूटर टीवीएस नियो एएमआई को भारत के बाहर एक और देश साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। अभी तक यह स्कूटर सिर्फ भारत में मिलता था, लेकिन अब इसकी डिलेवरी अफ्रीका में भी होगी। इसमें बड़ी सीट,बेहतर शॉक अब्जॉर्बर और तेज पिकअप जैसे कई खूबियां मिलने की बात कही जा रही है।

स्कूटर का इंंजन
यह स्कूटर 125 सीसी सेगमेंट में आ रहा है। इसमें आपो 124.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर,4 स्ट्रोक इंजन दिया जा रहा है। इसमें तीन वॉल्व, एयर कूल्ड एसओएचसी के साथ ही फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिल रहा है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 9.8 बीएचपी की मैक्सिमम पावर देता है। वहीं 5500 आरपीएम पर 10.8 एन.एम का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है।
ती शानदार कलर में है उपलब्ध
यह स्कूटर देखने में काफी ज्यादा आकर्षक डिजाइन वाला है और तीन बेहद अट्रैक्टिव कलर में उपलब्ध है। इन्हें उपभोक्ता अपनी पसंद के हिसाब से ले सकते हैं। यह स्कूटर आपको वायलेट ब्लू, रूबी रेड और हेरिटेज ब्लैक जैसे शानदार कलर ऑप्शंस में मिल रहा है, इसके पेंट की क्वालिटी भी काफी जबरदस्त है और इसकी फिनिशिंग भी बेहतरीन है।
जानें क्या हैं इसके स्पेशल फीचर्स
यह स्कूटर राइडर को जबरदस्त पावर और स्पीड के साथ बेहतर फीचर्स भी देता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप अपने मोबाइल को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। सेफ्टी और कंफर्ट के हिसाब से भी इस स्कूटर में आपको कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसमें आपको इलेक्ट्रिक और किक स्टार्ट दोनों फीचर्स मिल रहे हैं। यह स्कूटर 4.2 लीटर के कैपेसिटी वाले फ्यूल टैंक के साथ आ रहा है। फोन चार्ज करने के लिए इसमें ट्विन यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग का ऑप्शन भी दिया गया है।
अक्सर स्कूटर चलाते वक्त लोगों को बूट स्पेस की प्रॉब्लम होती है लेकिन इस स्कूटर में आपको प्रॉपर बूट स्पेस के साथ लंबी सीट भी मिलती है। इस पर आपको पूरा आराम मिलता है। ब्रांड के मुताबिक इस स्कूटर में ड्युअल ग्लव्स बॉक्स दिए गए हैं। यह 21 लीटर के बूट स्पेस के साथ आ रहा है। इस स्कूटर में आपको ट्यूबलेस टायर भी मिल रहे हैं, जो पंचर होने के बाद भी काफी दूर तक चल सकते हैं।
कंपनी द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक यह स्कूटर अफ्रीका के 15 शहरों में मिल रहा है। इनमें नाइजीरिया, बुर्किना और घाना जैसे कई और शहर शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
