TVS Motors Bonus Issue : शेयर मार्केट में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (25 अगस्त) को कमज़ोरी के साथ सपाट कारोबार देखने को मिल सकती है। इस बीच ऑटोमोबाइल सेक्टर में कामकाज करने वाली दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर्स के शेयर बोनस इश्यू को लेकर निवेशकों के रडार पर रहेंगे।

दरअसल, कंपनी ने हाल ही में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी। इस बोनस शेयर को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए कंपनी ने 25 अगस्त को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया था। यानी आज तक जिस भी निवेशक के पास कंपनी के शेयर होंगे उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
हालांकि, आज खरीदे गए शेयरों पर बोनस इश्यू का लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि T+1 सेटलमेंट रूल के तहत आज खरीदे गए शेयर अगले एक कारोबारी दिन में डीमैट खाते में ट्रांसफर होंगे। ऐसे में आप रिकॉर्ड डेट की पात्रता से चूक जाएंगे।
TVS Motors Bonus Issue Ratio
कंपनी ने हाल ही 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी। यानी पात्र शेयरधारकों को हर एक शेयर पर फ्री में 4 शेयर मिलेंगे।
TVS Motors Share Price
बोनस इश्यू से पहले बीते कारोबारी दिन शुक्रवार (22 अगस्त) को कंपनी के शेयर बीएसई पर 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 3295.20 रुपये पर बंद हुए थे। बोनस इश्यू से पहले कंपनी का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 3,306.75 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 2170.05 रुपये है। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 1,56,550.71 करोड़ रुपये था।
पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 17 फीसदी चढ़े हैं जबकि 21 फीसदी और पांच साल में 600 फीसदी से अधिक चढ़े हैं।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
