इस समय कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है, कई देशों में लॉकडाउन को लागू किया गया है। इसी बीच देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर की तरफ से एक बड़ी खबर आई है।
नई दिल्ली: इस समय कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है, कई देशों में लॉकडाउन को लागू किया गया है। इसी बीच देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर की तरफ से एक बड़ी खबर आई है। टीवीएस मोटर ने घोषणा की है कि, उसने ब्रिटिश कंपनी नॉर्टन मोटरसाइकल्स का अधिग्रहण कर लिया है। जी हां टीवीएस मोटर ने ब्रिटेन की 122 साल पुरानी कंपनी को 153 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। नॉर्टन दुनिया भर में जाना जाने वाला एक प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड है।

अब भारत में भी Commando, Dominator और V4 RR जैसी दमदार बाइक भारत में आसानी से उपलब्ध हो पाएंगी। आपको बता दें कि, नॉर्टन मोटरसाइकल्स ब्रिटेन का एक बड़ी और फेमस बाइक बनाने वाली कंपनी है, लेकिन हाल के दिनों में कंपनी परेशानी के दौर से गुजर रही थी। वहीं कंपनी के पास कैश फ्लो की समस्या था, जिसके चलते वो अपने ऑर्डर को पूरा करने में असमर्थ थी। कंपनी के पिछले मालिक स्टुअर्ट गार्नर को भी कथित तौर पर धोखाधड़ी के कई मामलों के लिए जांच के दायरे में रखा गया है।
टीवीएस मोटर का सबसे दिलचस्प अधिग्रहणों में से एक
टीवीएस ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अपनी विदेशी सब्सिडियरी कंपनी के जरिए नॉर्टन मोटरसाइकिल्स (UK) लिमिटेड को खरीदा है। यह सौदा GBP 16 मिलियन (मौजूदा एक्सचेंज रेट्स में लगभग 153 करोड़ रुपये) में हुआ है। टीवीएस के बयान में कहा गया है कि यह हाल के दिनों में ऐतिहासिक मोटरसाइकिल ब्रांड के सबसे दिलचस्प अधिग्रहणों में से एक होगा और टीवीएस मोटर कंपनी और अंतरराष्ट्रीय टू-व्हीलर बाजार में भारत की तेजी से बढ़ती प्रमुखता को दर्शाएगा।
टीवीएस ने बीएमडब्लू मोटोर्राड के साथ भी करार कर चुकी है यानी BMW G 310R और बीएमडब्लू G 310 GS की मैन्युफैक्चरिंग टीवीएस के प्लांट में ही की जा रही है। इसके साथ ही टीवीएस के पास अपनी मोटरसाइकिल आधारित प्लेटफॉर्म टीवीएस Apache RR 310 भी मौजूद है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications