अब तक आपने शोरूम में जाकर या ऑनलाइन माध्यमों से टू वीलर बाइक की बुकिंग या खरीदारी की होंगी।लेकिन आज हम आपको घर बैठे 3D में देखकर बाइक बुक करने के बारे में बताएंगे।
नई दिल्ली: अब तक आपने शोरूम में जाकर या ऑनलाइन माध्यमों से टू वीलर बाइक की बुकिंग या खरीदारी की होंगी। लेकिन आज हम आपको घर बैठे 3D में देखकर बाइक बुक करने के बारे में बताएंगे। जी हां मोटरबाइक्स बनाने वाकी कंपनी टीवीएस की ओर से एक ऑगमेंटेड रिएलिटी ऐप्लिकेशन A.R.I.V.E. लॉन्च किया गया है। जिसके मदद से आप घर बैठे 3D में देखकर बाइक की बुकिंग काफी आसानी से कर सकेंगे।

इन बाइकों का लें वर्चुअल एक्सपीरियंस
बता दें कि कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस ऐप्लिकेशन की मदद से इन-डेप्थ प्रोडक्ट एक्सप्लोर किए जा सकेंगे और एआर टेक्नॉलजी की मदद से बाइक खरीदने का एक्सपीरियंस भी बेहतर हो जाएगा। इस ऐप में विडियोज और 3D एनिमेशंस भी दिए गए हैं। फिलहाल ऐप्लिकेशन में केवल कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल्स ही शामिल किए गए हैं। इसपर अपाचे RR310 और अपाचे आरटीआर 200 4V को वर्चुअली एक्सपीरियंस किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया है कि जल्द ही पूरी बाइक रेंज इस ऐप पर फीचर की जाएगी। इस ऐप में दिए गए एक खास मोड की मदद से बाइक्स के मकैनिकल कंपोनेंट्स भी देखे जा सकते हैं।
ऐप में मिलेगा ऑनलाइन वीइकल बुकिंग ऑप्शन
जानकारी के लिए बता दें कि ऐप में इसके अलावा टेस्ट राइड शेड्यूल करने का ऑप्शन भी मिलता है। एक खास मोड के जरिए यूजर्स रियल ऑब्जेक्ट्स और एआर की मदद से डिवाइस के सामने रखी बाइक को भी स्कैन कर सकते हैं। कैमरा से बाइक को स्कैन करके के बाद यूजर्स को बाइक के अलग-अलग हिस्सों और उनके काम करने के तरीके का एक्स-रे विजन मिल जाता है। इसके अलावा डीटेल्ड ऑडियो विजुअल डिस्क्रिप्शन दिया जाता है। टीवीएस अपनी बाइक रेंज के सेलेक्शन को इंटरैक्टिव बनाने की कोशिश कर बड़े कस्टमर बेस को अट्रैक्ट करना चाहता है। ऐप पर शोकेस की गईं बाइक्स को वर्चुअली एक्सपीरियंस करने के बाद कस्टमर्स के लिए बेस्ट चुनना आसान हो जाएगा। ऐप में ऑनलाइन वीइकल बुक करने का ऑप्शन भी मिल जाता है।
सबसे ज्यादा माइलेज वाली भारत की टॉप-10 बाइक
- बजाज की मॉडल CT110 माइलेज 104 kmpl जो की 48,704 रु. कीमत है।
- टीवीएस स्टार सिटी जो कि माइलेज 85 kmpl के साथ 62,784 रु. कीमत है।
- बजाज प्लेटिना की मॉडल 110 H गियर 84 kmpl माइलेज के साथ 62,899 रु. की है।
- हीरो सुपर स्प्लेंडर 83 kmpl माइलेज के साथ 71,650 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर प्लस 80 kmpl माइलेज के साथ 60,310 रु. की है।
- होंडा CD110 ड्रिम माइलेज 74 kmpl के साथ 65,505 रु. की है।
- टीवीएस रेडिऑन 69 kmpl माइलेज के साथ 59,742 रु. की है।
- होंडा शाइन 65 kmpl माइलेज के साथ 68,812 रु. की है।
- हीरो स्प्लेंडर iSmart 61 kmpl माइलेज 65,672 रु. की है।
- हीरो पैशन प्रो 110 60 kmpl माइलेज 65,750 रु. की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications