नयी दिल्ली। भारत में जल्द ही फेस्टिव सीज़न शुरू होने वाला है। इससे पहले ही कई कार और दोपहिया वाहन कंपनियां इस सीजन को ग्राहकों के लिए खास बनाने के लिए एक से एक शानदार मॉडल पेश कर रही हैं। कंपनियों का इरादा अपनी सेल्स बढ़ाने का भी है। इसीलिए नए और रोमांचक प्रोडक्ट्स पेश किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर एक नया स्कूटर लेकर आई है। टीवीएस मोटर ने अपने एनटॉर्क स्कूटर का खास एवेंजर्स एडिशन लॉन्च किया है। बेहद शानदार लुक वाला ये स्कूटर लिमिटेड एडिशन में पेश किया गया है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो देर न करें।
कितनी है कीमत
टीवीएस मोटर ने मंगलवार को बाजार में 'सुपरस्क्वाड एडिशन' नाम से एक लिमिटेड एडिशन एनटॉर्क 125 पेश किया, जिसमें एक स्पेशल 'मार्वल एवेंजर्स' पेंट थीम दी गई है। नए स्कूटर की कीमत 77,865 रु (एक्स-शोरूम) रखी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनटॉर्क 125 सीसी सेगमेंट में पहले से ही एक बहुत लोकप्रिय स्कूटर है और टीवीएस ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि इसने इस स्कटूर की पांच लाख से अधिक यूनिट्स बेच दी हैं।
काफी मशहूर हैं एवेंजर्स फिल्म सीरीज
एवेंजर्स की कोई भी नई फिल्म जल्द ही रिलीज नहीं होने जा रही है, लेकिन इस फ्रैंचाइज़ी की ऑल-टाइम हाई पॉपुलेरिटी को देखते हुए टीवीएस ने इसके स्पेशल वेरिएंट की थीम को स्कूटर में डाल दिया। इससे ग्राहकों का ध्यान पहले से ज्यादा इस स्कूटर की तरफ आकर्षित होने की उम्मीद जताई जा रही है। लिमिटेड एडिशन एनटॉर्क 125 'सुपरस्क्वाड वेरिएंट' में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं। यह रेस एडिशन पर बेस्ड है जिसमें स्टैंडर्ड एलईडी हेडलैंप मिलता है।
कैसा है इंजन
स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ 124.8 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7000 आरपीएम पर अधिकतम 9.1 पीएस की पावर और 5500 आरपीएम पर 10.5 एनएम का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। पिछली बीएस 4-स्पेक यूनिट की तुलना में नया इंजन 0.1 पीएस कम आउटपुट देता है, जबकि टॉर्क समान है। ये स्कूटर दिखने में काफी खूबसूरत है।
मिलेगी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
स्कूटर की सबसे प्रमुख विशेषता है कि इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम दिया गया है, जिससे आप इसकी स्मार्टफोन ऐप के साथ पेयरिंग कर सकते हैं। अगर इसकी कीमत की रेस एडिशन मॉडल से तुलना करें तो आपको थोड़ी सी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। रेस एडिशन की कीमत 75,365 रु (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
इन किरदारों से हैं प्रेरित
सुपरस्क्वाअड वेरिएंट में तीन नए मॉडल शामिल होंगे। इनमें इंविसिबल रेड, स्टील्थ ब्लैक और कॉम्बैट ब्लू शामिल हैं, जो आयरन मैन, ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका से प्रेरित हैं। स्कूटर में सुपरस्क्वाअड लोगो और आइकॉनिक एवेंजर्स 'ए' प्रमुख रूप से फ्रंट पैनल, लेग शील्ड और स्पीडोमीटर के नीचे लिखा जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
