नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में अपनी पूरी अपाचे सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी की है। टीवीएस अपाचे सीरीज की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू हो चुकी हैं। इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है। मगर अभी भी भारत में टीवीएस बाइकों की कीमत 40,990 रुपये से शुरू होती है। इसका सबसे मॉडल एक्सएल6 है। वहीं टीवीएस की इस समय सबसे महंगी बाइक अपाचे आरआर 310 है, जिसकी कीमत 2.48 लाख रुपये है। टीवीएस के पास कई शानदार स्कूटर भी हैं। साथ ही कंपनी भारत में विक्टर, अपाचे आरटीआर 310 आदि जैसी कुछ बाइकें 2021 में लॉन्च कर सकती हैं। अगर आपका इरादा टीवीएस की कोई बाइक या स्कूटर खरीदने का है तो यहां कंपनी की नयी प्राइस लिस्ट देखें। हम आपको टीवीएस की आने वाली मोटरसाइकिलों और उनकी अनुमानित कीमत भी बताएंगे।
टीवीएस की बाइकों और स्कूटरों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
टीवीएस की 65000 रु तक कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस एक्सएल 100 : 40,990 रु से 50,009 रु
- टीवीएस स्पोर्ट : 56,100 रु से 62,950 रु
- टीवीएस रेडियन : 59,962 रु से 67,287 रु
- टीवीएस स्टार सिटी प्लस : 65,865 रु से शुरू
टीवीएस की 1 लाख रु से ज्यादा महंगी मोटरसाइकिलें :
1.10 लाख रु तक वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 : 1.02 लाख रु से 1.05 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : 1.07 लाख रु से 1.10 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 : 1.08 लाख रु से शुरू
- बीएस6 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : 1.07 लाख रु से 1.10 लाख रु
टीवीएस की सबसे ज्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 एफआई ई100 : 1.20 लाख रु से शुरू
- बीएस6 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी : 1.27 लाख रु से 1.32 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर आरआर 310 : 2.48 लाख रु से शुरू
टीवीएस स्कूटरों की लिस्ट और उनकी कीमत :
63,500 रु तक शुरुआती कीमत वाले स्कूटर :
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस : 54,374 रु से 56,224 रु
- टीवीएस वेगो : 55,098 रु से 56,206 रु
- टीवीएस स्कूटी जेस्ट : 61,345 रु से 63,345 रु
- टीवीएस ज्यूपिटर : 63,497 रु से 72,472 रु
टीवीएस के महंगे स्कूटर :
- टीवीएस एनटॉर्क 125 : 70,555 रु से 79,535 रु
- टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक : 1.15 लाख रु से शुरू
टीवीएस के जल्द लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल-स्कूटर और उनकी संभावित कीमत
1 लाख रु तक की संभावित कीमत वाली बाइकें :
- टीवीएस विक्टर : 56,622 रु
- टीवीएस फिएरो 125 : 70 हजार रु
- टीवीएस ज्यूपिटर 125 : 76,000 रु
- टीवीएस रेट्रोन : 1 लाख रु
1 लाख रु से ज्यादा संभावित कीमत वाली बाइकें :
- टीवीएस क्रेओन : 1.20 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर एफआई ई 100 : 1.20 लाख रु
- टीवीएस जेप्पेलिन आर : 1.5 लाख रु
- टीवीएस रेडर : 1.50 लाख रु। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भी जल्द लॉन्च होगी, जिसकी संभावित कीमत 1.99 लाख रु है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
