नयी दिल्ली, अप्रैल 13: हाल ही में टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में अपने ज्यूपिटर और स्कूटी (जेस्ट और पेप प्लस) मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी की। बता दें कि कई प्रमुख ब्रांड्स ने 1 अप्रैल 2021 से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अपने स्कूटर की कीमतों में टीवीएस ने 940 रुपये से लेकर 2,535 रुपये तक की बढ़ोतरी की। इससे पहले टीवीएस ने अपनी अपाचे आरआर 310 की कीमतें बढ़ाई थीं। अगर आप टीवीएस की कोई नयी बाइक या स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो पहले प्राइस लिस्ट चेक करें। इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपके बजट के हिसाब से कौन सा स्कूटर या बाइक बेस्ट रहेगी।
टीवीएस की बाइकों और स्कूटरों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
70 हजार रु कम कीमत वाली बाइकें :
- टीवीएस एक्सएल 100 : शुरुआती कीमत 41,015 रु
- टीवीएस स्पोर्ट : शुरुआती कीमत 56,130 रु
- टीवीएस रेडियन : शुरुआती कीमत 61242 रु
- टीवीएस स्टार सिटी प्लस : शुरुआती 66,895 रु
टीवीएस की 1 लाख रु से ज्यादा महंगी मोटरसाइकिलें :
2.50 लाख रु तक वाली मोटरसाइकिलें :
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 : शुरुआती कीमत 1,03,365 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी : शुरुआती कीमत 1,07,315 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 180 : शुरुआती कीमत 1,09,565 रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी : शुरुआती कीमत 1,29,315 रु
- टीवीएस अपाचे आरआर 310 : शुरुआती कीमत 2,49,990 रु
टीवीएस स्कूटरों की लिस्ट और उनकी कीमत :
- टीवीएस स्कूटी पेप प्लस : शुरुआती कीमत 56009 रु
- टीवीएस जेस्ट 110 : शुरुआती कीमत 62980 रु
- टीवीएस ज्यूपिटर : शुरुआती कीमत 64437 रु
- टीवीएस एनटॉर्क : शुरुआती कीमत 71095 रु। टीवीएस की इकलौती इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की शुरुआती कीमत 1,08012 रु है।
टीवीएस के जल्द लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल-स्कूटर और उनकी संभावित कीमत :
1 लाख रु तक की संभावित कीमत वाली बाइकें :
- टीवीएस विक्टर : 56,622 रु
- टीवीएस फिएरो 125 : 70 हजार रु
- टीवीएस ज्यूपिटर 125 : 76,000 रु
- टीवीएस रेट्रोन : 1 लाख रु
1 लाख रु से ज्यादा संभावित कीमत वाली बाइकें :
- टीवीएस क्रेओन : 1.20 लाख रु
- टीवीएस अपाचे आरटीआर एफआई ई 100 : 1.20 लाख रु
- टीवीएस जेप्पेलिन आर : 1.5 लाख रु - टीवीएस रेडर : 1.50 लाख रु। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 भी जल्द लॉन्च होगी, जिसकी संभावित कीमत 1.99 लाख रु है।
टीवीएस की मार्च सेल्स
टीवीएस मोटर की बिक्री 123 फीसदी बढ़ कर 3,22,683 इकाई रही। पिछले साल मार्च में कंपनी सिर्फ 1,44,739 वाहन बेच पाई थी। मार्च 2020 में 133988 इकाइयों की तुलना में कंपनी की कुल दोपहिया वाहन बिक्री मार्च 2021 130 फीसदी बढ़ कर 3,07,437 इकाई रही। घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 115 फीसदी बढ़ कर 202155 यूनिट्स रही। टीवीएस की मार्च में मोटरसाइकिल बिक्री 136 फीसदी बढ़ कर 1,57,294 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 66,673 इकाई थी। मार्च 2021 में स्कूटर की बिक्री में 206% की उच्चतम वृद्धि देखी गई। कंपनी ने मार्च 2020 में 34,191 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने 1,04,513 यूनिट स्कूटर बेचे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications