नई दिल्ली, जून 21। इस समय कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। जो कि देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। मगर अभी भी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। दूसरी तरफ देश में तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले अभी भी अपना वाहन ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। यानी आप अपनी आने-जाने के लिए अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करें। यदि बजट कम है तो कार के बजाय स्कूटर या बाइक खरीद लें। और अगर आपका बजट काफी कम है तो सेकंड हैंड बाइक खरीद लीजिए। आइए जानते हैं एक शानदार सेकंड हैंड बाइक की डिटेल।
टीवीएस अपाचे आरटीआर 160
इस समय मशहूर सेकंड हैंड कार और बाइक प्लेटफॉर्म कार्स24 पर टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 बिक्री के लिए लिस्ट की गयी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपाचे की गिनती प्रमुख रेसिंग बाइकों में होती है। ये एक दमदार इंजन वाली बाइक है। बाइक में 159.7 सीसी का इंजन है। अपाचे में ब्रेकिंग सिस्टम भी काफी शानदार है। इसके फ्रंट और रियर दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक है।
कितनी है कीमत
अपाचे 160 की शुरुआती कीमत ही 1.03 लाख रु है। इसके टॉप मॉडल का दाम 1.06 लाख रु है। यह बाइक 2 वेरिएंट्स और 6 कलर ऑप्शनों में उपलब्ध है। कंपनी के दावे के अनुसार ये बाइक 45 से 50 किमी तक का माइलेज दे सकती है। इसमें 12 लीटर की फ्यूल टैंक है, जबकि बाइक की अधिकतम स्पीड 110 से 114 किमी तक है। कुल मिला कर इसके फीचर्स शानदार हैं।
सिर्फ 28000 रु में मिल रही
आपको यह 1 लाख रु से अधिक कीमत वाली बाइक सिर्फ 28000 रु में मिल जाएगी। जी हां कार्स24 पर एक पुरानी सेकंड हैंड अपाचे 160 को बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। 10 साल पुरानी 2011 की ये बाइक 85 हजार किमी से थोड़ा अधिक चली है। बता दें कि यह यूपी में रजिस्टर्ड बाइक है।
जानिए खरीदने के फायदे
यदि आप कार्स24 से अपाचे का पुराना मॉडल खरीदते हैं तो आपको कंपनी की तरफ से 1 साल की वारंटी मिलेगी। ये वारंटी बाइक के सभी पार्ट्स के लिए होगी। कंपनी की तरफ से बाइक पर 7 दिनों की मनी बैक गारंटी भी दी जाएगी। इस गारंटी का मतलब है कि अगर 7 दिन के अंदर बाइक में कुछ गड़बड़ सामने आए या किसी वजह से आपको बाइक अच्छी न लगे तो इसे वापस कर आप पूरा पैसा ले सकते हैं।
अपाचे पर ऑफर
टीवीएस मोटर कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है जो अपाचे आरटीआर 200 4वी खरीदने की योजना बना रहे हैं। इस बाइक पर आपको भारी कैशबैक मिल जाएगा। यदि आप इस मोटरसाइकिल को ऑफ़लाइन बुक करते हैं, तो आपको 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एक फाइनेंस स्कीम भी पेश कर रही है जिसके तहत ग्राहक 10,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। टीवीएस मोटर के इस ऑफर की वैलिडिटी सिर्फ 30 जून तक है। यानी यह ऑफर सिर्फ 30 जून तक लागू रहेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
