नई दिल्ली, जून 16। यदि आप एक दमदार बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। टीवीएस मोटर कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है जो अपाचे आरटीआर 200 4वी खरीदने की योजना बना रहे हैं। इस बाइक पर आपको भारी कैशबैक मिल जाएगा। यदि आप इस मोटरसाइकिल को ऑफ़लाइन बुक करते हैं, तो आपको 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एक फाइनेंस स्कीम भी पेश कर रही है जिसके तहत ग्राहक 10,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आगे जानिए ऑफर्स की पूरी डिटेल।
ऑनलाइन भी हो जाएगी बुकिंग
टीवीएस मोटर के इस ऑफर की वैलिडिटी सिर्फ 30 जून तक है। यानी यह ऑफर सिर्फ 30 जून तक लागू रहेगा। यदि आप नयी 2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये बाइक खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। इच्छुक ग्राहक भारत में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मोटरसाइकिल की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।
दमदार है इंजन
बाइक में 198 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो फाइव-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम से जुड़ा हुआ है। फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर अच्छी पावर और 20.5 एचपी और 17.25 एनएम का टॉर्क जनरेट कर सकती है। नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी के नये 2021 अपडेट में एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे कुछ नए दिलचस्प फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे तीन राइडिंग मोड में पेश किया है, जिनमें अर्बन, रेन और स्पोर्ट शामिल हैं।
जानिए बाकी फीचर्स
नई 2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी के बाकी फीचर्स में आपको ऑल-एलईडी हेडलैंप के साथ-साथ स्प्लिट-टाइप सीट और स्प्लिट-स्टाइल रियर बॉडी ग्रैब रेल मिलेंगे। इसके अलावा बाइक को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (जीटीटी) के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। नयी 2021 टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी दो वेरिएंट्स (सिंगल-चैनल एबीएस और डुअल-चैनल एबीएस) राइडिंग मोड्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
कितनी है कीमत
इस बाइक के ऊपर बताए गए वेरिएंट्स की कीमत शोरूम में क्रमश: 1.29 लाख रुपये और 1.34 लाख रुपये है। ये कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली है। इधर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (होंडा) भी अपनी गाड़ियों पर शानदार ऑफर लाई है। होंडा ने अपनी कई बाइकों और स्कूटरों पर कैशबैक ऑफर का ऐलान किया है। इनमें यूनिकॉर्न और एक्स-ब्लेड शामिल हैं। यह ऑफर 30 जून 2021 तक वैलिड रहेगा। ध्यान रहे कि एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ईएमआई स्कीम का विकल्प चुन कर खरीदारी करने पर ही इस बेनेफिट का वाभ मिलेगा।
कौन-कौन सी बाइक पर मिलेगा डिस्काउंट
होंडा के ऑफर के अनुसार एसबीआई कार्डधारकों को कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूनिकॉर्न खरीदने पर अपने कार्ड से कम से कम 40,000 रु खर्च करने होंगे। होंडा अपने कई अन्य मॉडलों जैसे एक्स-ब्लेड, शाइन, हॉर्नेट 2.0, ग्रेजिया 125, एक्विटा 6जी और डियो पर भी कैशबैक ऑफर दे रही है। बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑफर अलग हो सकता है। साथ ही इसमें कंपनी के और भी मॉडल शामिल हो सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह होगी कि आप अपने नजदीकी होंडा डीलरशिप को कॉल करें और चल रहे ऑफर के बारे में जानकारी लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications