Tupperware Bankruptcy Reason: रसोई की शान और घर-घर में फेमस अमेरिकी किचनवेयर कंपनी टप्परवेयर ब्रांड्स कॉर्प दिवालिया होने जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टप्परवेयर की संपत्तियां 500 मिलियन डॉलर और 1 बिलियन डॉलर के बीच है, जबकि देनदारियां(लाबिलिटी) 1 बिलियन डॉलर और 10 बिलियन डॉलर के बीच है। जून 2024 में टप्परवेयर ने अपना आखिरी अमेरिकी फैक्टरी भी बंद कर दी जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि इस कंपनी के Bankrupt होने के पीछे का कारण क्या है।

Tupperware कंपनी के Bankrupt होने के पीछे का कारण क्या है? (Tupperware Bankruptcy News In Hindi)
ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार, टप्परवेयर ने कर्ज की नियमों का उल्लंघन किया है और इसके बाद कर्ज देने वाले कोर्ट पहुंच गए। कंपनी ने लीगल और फाइनेंशियल एडवाइजर्स चुनें हैं लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक टप्परवेयर और इसके लेंडर्स के बीच इसे लेकर बातचीत जारी है कि 70 करोड़ डॉलर (5870.53 करोड़ रुपये) से अधिक के कर्ज को कैसे मैनेज किया जाए।कंपनी ने मार्च में ही चेता दिया था कि उसका कारोबार जारी रहेगा या नहीं, इसे लेकर सही जानकारी देना मुश्किल है। कंपनी ने ये भी बताया था कि उसे लिक्विडिटी की दिक्कतों को झेलना पड़ रह है।
इस साल हुई थी Tupperware कंपनी की शुरुआत (tupperware products)
टप्परवेयर ब्रांड्स कॉर्प की स्थापना 1946 में अर्ल टुप्पर ने की थी। टप्परवेयर अपने हाई क्वालिटी प्लास्टिक प्रोडक्ट्स, विशेषकर इसके पेटेंटेड एयरटाइट सील के कारण जल्द ही बहुत लोकप्रिय ब्रांड बन गया था। ब्रांड ने इन-होम सेल पार्टी से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। कोरोना महामारी के दौरान इसकी सेल्स में तेज इजाफा हुआ, जब लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे और अधिक से अधिक कुकिंग हो रही थी और खाना बच भी रहा था लेकिन वापस से जब स्थिति सामान्य हुई तो इसकी सेल्स में भरी गिरावट आ गई।
Tupperware कंपनी पर लोग बना रहें हैं ऐसे Memes
टपरवेयर ब्रांड्स कॉर्प ने दिवालिया घोषित करने पर दुनिया भर के घरों में हलचल सी मच गई है। कंपनी के दिवालिया होने की खबर ने सोशल मीडिया पर मीम्स भी जमकर शेयर हो रहे हैं। फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का डॉयलॉग 'हे मां माता जी..' भी वायरल हो रहा है।
वहीं, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि टपरवेयर का दिवालियापन एक युग के अंत का प्रतीक है। इसके अलावा एक यूजर ने वो पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें किरण खेर अपने हाथों को कान पर रखकर नहीं..बोल रही हैं। इस फोटो को पोस्ट कर यूजर ने लिखा भारतीय माताओं का भी अब यही हाल है।
कंपनी 5860 करोड़ रुपये के कर्ज के दलदल में फंस गई और इस कर्ज से निकलने के लिए कंपनी फंड नहीं जुटा पाई है। ऐस में कंपनी को दिवालियापन का सहारा लेना पड़ा है। दिवालियापन की जानकारी देने से पहले मार्च में ही कंपनी ने चेताया था कि उसके लिए कंपनी को चलाना मुश्किल हो रहा है। कंपनी आगे चल सकेगी कि नहीं कहना मुश्किल है। अपने मजबूत प्रोडक्ट्स की वजह से ये ब्रांड भारतीय घरों में बहुत मशहूर रहा है। खासकर भारतीय महिलाओं की ये पहली पसंद भी बना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
