Tuhin Kant Pandey New Finance Secretary: तुहिन कांत पांडेय को केंद्र सरकार ने नया वित्त सचिव नियुक्त किया है। सीनियर ब्यूरोक्रेट तुहिन कांत पांडेय की फाइनेंस सेक्रेटरी के रूप में यह नियुक्ति शनिवार को की गई। उनसे पहले यह पद टीवी सोमनाथन संभाल रहे थे। टीवी सोमनाथन को पिछले महीने कैबिनेट सेक्रेटरी बना दिया गया था, जिससे फाइनेंस सेक्रेटरी का पद खाली हो गया था।

फाइनेंस सेक्रेटरी के पद पर किए गए नियुक्त
तुहिन कांत पांडेय ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आइएएस अधिकारी तुहिन कांत वर्तमान में निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआइपीएएम) के सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पांडे को वित्त सचिव नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। पिछले महीने कैबिनेट सचिव के रूप में टीवी सोमनाथन की नियुक्ति के बाद यह रिक्त था।
इतने सालों तक टीवी सोमनाथन रहे फाइनेंस सेक्रेटरी
कार्मिक मंत्रालय ने पिछले महीने बताया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने टीवी सोमनाथन को 2 साल के लिए कैबिनेट सेक्रेटरी बनाने की मंजूरी दी है। टीवी सोमनाथन भी साल 1987 बैच के ही तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह 2021 से वित्त मंत्रालय में फाइनेंस सेक्रेटरी का पद संभाल रहे थे और इससे पहले उनके पास वित्त मंत्रालय में 2019 से एक्सपेंडिचर सेक्रेटरी का पद संभाल रहे था।
आपको बता दें कि टीवी सोमनाथन साल 2015 से 2017 के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में भी काम कर चुके हैं। परंपरा के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है।
फाइनेंस सेक्रेटरी का ये होता है काम
फाइनेंस सेक्रेटरी का पद वित्त मंत्रालय में काफी पावरफुल माना जाता है और यह वित मंत्रालय का सबसे सीनियर सेक्रेटरी पद होता है। यानी तुहिन कांत पांडेय अब वित मंत्रालय के सबसे पावरफुल ब्यूरोक्रेट बन जाएंगे। फाइनेंस सेक्रेटरी का काम नीति और एडमिनिस्ट्रेटिव मामलों के सभी पहलुओं पर वित्त मंत्री के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्य करना होता है।
भारत की संसद की लोक लेखा समिति के समक्ष वित्त मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करना होता है। वित्त मंत्रालय में सचिवों के बीच समान स्तर पर प्रथम के रूप में कार्य करना भी होता है।
वित्त मंत्रालय के पांच विभाग जो कि आर्थिक मामले, व्यय, वित्तीय सेवाएं, राजस्व और निवेश तथा वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन के पाँच सचिवों में सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है। वित्त सचिव को वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक प्रमुख माना जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications