अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरान को फिर से एक धमकी दे दी है, धमकी में ट्रंप (Trump) ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका (America) ऐसा हमला करेगा, जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social लिखा कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ तरह तैयार है और मिसाइलें ईरान की ओर निशाना साधे हुए हैं।
ईरान की 'हिट लिस्ट' में ट्रंप-
दरअसल, ट्रंप ने नाटो सम्मेलन के दौरान भी कहा था कि वह ईरान की 'हिट लिस्ट' में सबसे ऊपर हैं। उनका दावा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि ईरान उनके खिलाफ साजिश रच सकता है। इसी मामले को लेकर उन्होंने अमेरिकी सेना को पहले से ही जवाबी सैन्य विकल्प तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
US-Iran में फिर बढ़ा तनाव-
बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल के हफ्तों में अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच तनाव फिर से काफी बढ़ गया है। हाल ही में हॉर्मुज को लेकर दोनों देश फिर से एक दूसरे के आमने-सामने आ गए है और जंग की आशंका एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है।
अमेरिका फाइटर जेट वापस बुला रहा-
उधर, इजराइली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, US ने इजराइल से अपने F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट को वापस बुलाने शुरु कर दिए हैं। बता दें कि ये विमान फरवरी 2026 से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। इन विमानों को ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications