वॉशिंगटन। भारतीय दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के बाद अब कोरोना वायरस से प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रेट अमेरिकन इकोनॉमिक रिवाइवल इंडस्ट्री ग्रुप्स का गठन किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इकोनॉमी को रिवाइव करने के लिए गठित इस ग्रुप में गूगल के सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला समेत 6 भारतीय अमेरिकी को शामिल किया गया है। ट्रंप ने विभिन्न उद्योगों और वर्गों के 200 से अधिक शीर्ष अमेरिकी दिग्गजों को लेकर करीब ढेड़ दर्जन विभिन्न समूहों का गठन किया है। ये समूह उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में सुझाव देंगे। अमेरिका में लगातार भारतियों पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। आज अमेरिकी राष्ट्रपति के इस फैसले से यह बात फिर से साबित हुई है।
डोनाल्ड ट्रांप ने खुद दी जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में व्हाइट हाउस में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये ऐसे नाम हैं, जिनके बारे में मुझे लगता है कि वे सबसे अच्छे और सबसे स्मार्ट, सबसे चमकदार हैं, और वे हमें कुछ विचार देने जा रहे हैं।
जानिए उन 6 भारतीयों का नाम
तकनीकी समूह में पिचाई और नडेला के अलावा आईबीएम के अरविंद कृष्ण और माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा शामिल हैं। इसके अलावा पेरनोड रिकार्ड की भारतीय-अमेरिकी एन मुखर्जी को विनिर्माण समूह में स्थान दिया गया है। मास्टरकार्ड के अजय बंगा को फाइनेंशियल सर्विसेज समूह में जगह दी गई है।
जानिए कौन से अमेरिकी कारोबारियों को मिली इसमें जगह
एक अन्य ग्रुप में ऐपल के टिम कुक, ओरैकल के लैरी एलिसन और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग को शामिल किया गया है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप में कैटरपिल के जिम उम्पलेबी III, टेस्ला के एलन मस्क, फिएट क्रिसलर के माइक मैनले, फोर्ड के बिल फोर्ड और जेनरल के मैरी बारा शामिल है।
अमेरिका में अभी भी जारी है कोरोना का कहर
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में मरने वालों की संख्या 26 हजार पहुंच गई है। वहीं अमेरिका में संक्रमित लोगों की संख्या भी 6,13,886 तक पहुंच हो गई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,834 पहुंच गई है, जबकि 2,03,123 लोग इससे संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा मामले न्यूजर्सी में सामने आए हैं। यहां 2,805 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
