Tariff on imported pharmaceutical drugs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि देश 1 अक्टूबर से ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पादों के आयात पर 100% टैरिफ लगाएगा, जब तक कि कंपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण नहीं कर रही हो। इसके अलावा किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50%, असबाबवाला (Upholstered) फर्नीचर पर 30% और भारी ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है।

ट्रंप ने क्या पोस्ट किया?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि1 अक्टूबर, 2025 से, हम किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100% टैरिफ लगाएंगे, बशर्ते कोई कंपनी अमेरिका में अपना दवा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित न कर रही हो। "कंस्ट्रक्शन" को "कंस्ट्रक्शन वर्क शुरू" और/या "अंडर कंस्ट्रक्शन " के रूप में डिफाइन किया जाएगा। इसलिए, अगर कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है, तो इन दवा उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!
किन कंपनियों पर लागू होगा टैरिफ
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि दवा कंपनियों पर टैरिफ उन कंपनियों पर लागू नहीं होंगे जो अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बना रही हैं, जिन्हें उन्होंने या तो "कंस्ट्रक्शन काम शुरू" या "डर कंस्ट्रक्शन" बताया। यह स्पष्ट नहीं है कि टैरिफ उन कंपनियों पर कैसे लागू होंगे जिनके अमेरिका में पहले से ही कारखाने हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में अमेरिका ने लगभग 233 अरब डॉलर की दवाइयों और औषधीय उत्पादों का आयात किया। कुछ दवाओं की कीमतें दोगुनी होने की संभावना आम लोगों को चौंका सकती है क्योंकि स्वास्थ्य देखभाल के खर्च के साथ-साथ मेडिकेयर और मेडिकेड की लागत भी संभावित रूप से बढ़ सकती है।
भारत पर इसका क्या असर हो सकता है?
अमेरिका भारत का सबसे बड़ा दवा निर्यात बाजार है। उद्योग निकाय, भारतीय दवा निर्यात संवर्धन परिषद (FCI) के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में भारत के 27.9 अरब डॉलर के दवा निर्यात में से 31% या 8.7 अरब डॉलर (7,72,31 करोड़ रुपये) अमेरिका को गए। 2025 की पहली छमाही में ही 3.7 अरब डॉलर (32,505 करोड़ रुपये) मूल्य के दवा उत्पादों का निर्यात किया गया।
रिपोर्टों के अनुसार, भारत अमेरिका में इस्तेमाल होने वाली 45% से ज्यादा जेनेरिक और 15% बायोसिमिलर दवाओं की आपूर्ति करता है। डॉ. रेड्डीज, अरबिंदो फार्मा, जाइडस लाइफसाइंसेज, सन फार्मा और ग्लैंड फार्मा जैसी कंपनियां कथित तौर पर अपने कुल राजस्व का 30-50% अमेरिकी बाजार से कमाती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
