नयी दिल्ली। पेट्रोल की बढ़ती कीमतें उन लोगों को बहुत अधिक परेशान कर रही हैं जो रोज सफर करते हैं। रोजाना सफर करने वाले लोगों की जेब पर असर अधिक पड़ता है। दूसरी बात जो लोग बाइक के बजाय कार से सफर करते हैं उनके लिए मुसीबत ज्यादा बढ़ी होती है। क्योंकि बाइक की तुलना में कार की माइलेज कम होती है। अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो अधिक माइलेज वाला मॉडल खरीदें। यहां आपको उन कारों की डिटेल देंगे, जिनकी माइलेज बहुत शानदार है।
मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी डिजायर इस समय भारत में उपलब्ध सबसे बेहतर माइलेज वाली पेट्रोल कारों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसका एएमटी वर्जन 24.12 किमी की माइलेज और मैनुअल वेरिएंट 23.26 किमी माइलेज देने में सक्षम है। इस सेडान कार की कीमत इस समय 5.94 रु से 8.90 लाख रु (एक्स-शोरूम) के बीच है।
मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति सुजुकी की बलेनो और टोयोटा ग्लैन्ज़ा दोनों ही इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आती हैं। दोनों कारें 23.87 किमी तक की माइलेज देने मे सक्षम हैं। इनमें बलेनो की कीमत 5.90 लाख रुपये से 9.10 लाख रुपये तक है। दूसरी तरफ ग्लैंजा 7.18 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदी जा सकती है। जबकि इसकी अधिकतम कीमत 9.10 लाख रु है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
हाल ही में फेसलिफ्ट के साथ पेश की गयी स्विफ्ट में नया 1.2-लीटर ड्यूलजेट इंजन दिया गया है। इस कार के लिए दावा किया गया है कि इसका एएमटी वेरिएंट 23.76 किमी की माइलेज और एमटी वेरिएंट 23.20 किमी का माइलेज देने में सक्षम है। मारुति स्विफ्ट की कीमत वर्तमान में 5.73 लाख रु से 8.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी ऑल्टो भारतीय बाजार में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से एक है। इस समय कार की कीमत 2.99 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 4.48 लाख रुपये तक है। एंट्री-लेवल की ये कार आपको 22.05 किमी तक का माइलेज दे सकती है।
रेनॉल्ट क्विड और वैगनआर
रेनॉल्ट क्विड की कीमत 3.12 लाख रु से 5.31 लाख रु तक है। ये कार 20.71 किमी से 22 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है। मारुति सुजुकी वैगन आर की कीमत 4.65 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6.18 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। ये कार दो पेट्रोल इंजनों के साथ आती है। इसका छोटा इंजन 21.79 किमी प्रति लीटर की माइलेज देगा। जबकि दूसरा इंजन 20.52 किमी प्रति लीटर माइलेज देने की क्षमता रखता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications