नई दिल्ली, अगस्त 12। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में काफी इजाफा हुआ है। दिल्ली में पिछले साल जो सिलेंडर 594 रु पर था, वो आज की तारीख में 834.5 रु पर पहुंच गया है। यानी कुछ ही महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 250 रु महंगा हुआ है। सस्ते रेट पर सिलेंडर पाने के लिए लोगों को सरकारी सब्सिडी पर निर्भर रहना पड़ता है। सब्सिडी राशि को प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक किया जाना जरूरी है। फिर पैसा सीधे व्यक्ति के बैंक खाते में जमा किया जाता है। यहां हम जानेंगे कि कैसे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपको गैस सब्सिडी मिल रही है या नहीं।
किसे नहीं मिलती सब्सिडी
भारत में अलग-अलग राज्यों में एलपीजी सब्सिडी अलग-अलग है। 10 लाख रु या उससे अधिक वार्षिक आय वाले परिवार इस सब्सिडी सुविधा का लाभ नहीं ले सकते। उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाती। बहरहाल कोविड-19 लॉकडाउन में हर घर में गैस सिलेंडर की खपत बढ़ गई है। पहल (डीबीटीएल) योजना के साथ सरकार आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों वाले ग्राहकों को रियायती दर पर सिलेंडर सुनिश्चित करती है। जानते हैं सब्सिडी चेक करने का तरीका।
ऐसे करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक पेज http://mylpg.in/ पर जाएं। अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और 'ज्वाइन डीबीटी' पर क्लिक करें। यदि आपके पास आधार नंबर नहीं है, तो डीबीटीएल विकल्प में शामिल होने के लिए अन्य आइकन पर क्लिक करें। अब अपने प्रेफेयर्ड एलपीजी प्रोवाइडर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां एक शिकायत बॉक्स खुलेगा, यहां सब्सिडी स्टेटस दर्ज करें। अब सब्सिडी संबंधी (पहल) पर क्लिक करने के लिए प्रोसीड करें। आगे जानिए बाकी प्रोसेस।
आगे क्या करना होगा
अब 'सब्सिडी नोट रिसीव्ड' आइकन पर स्क्रॉल डाउन करें। दो विकल्पों के साथ एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा, यानी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और एलपीजी आईडी। दाईं ओर दिए गए स्पेस में 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दें, कैप्चा कोड दर्ज करें और आगे बढ़ें (प्रोसीड)। आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। अगले पेज पर जाने के बाद, अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें और एक पासवर्ड तैयार करें। ईमेल आईडी पर एक एक्टिवेशन लिंक भेजा जाएगा। उस लिंक पर क्लिक करें। आगे जानिए अंतिम स्टेप्स।
ये है अंतिम चरण
ऊपर बताई गयी प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपका खाता एक्टिव हो जाएगा। फिर से http://mylpg.in खाते में लॉगिन करें और पॉपअप विंडो में एलपीजी खाते से लिंक हुए आधार कार्ड के साथ अपने बैंक को मेंशन करें। वेरिफिकेशन के बाद, अपना अनुरोध सबमिट करें। अब व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री / सब्सिडी ट्रांसफर पर टैप करें। यहां आपको सब्सिडी ट्रांसफर की जानकारी मिलेगी कि आपको ये पैसा मिल रहा है या नहीं।
अब कब बदलेंगे रेट
हर महीने की एक तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। समीक्षा के बाद गैस सिलेंडर की नयी कीमतें जारी होती हैं। इनमें बढ़ोतरी, कटौती या कोई बदलाव न होना संभव रहता है। अब 1 सितंबर को नयी कीमतें जारी हो सकती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
