नई दिल्ली, मई 27। स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड इक्विटी फंड होते हैं जो अपने निवेश फंड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा स्मॉल-कैप कंपनियों की इक्विटी या इक्विटी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते हैं। सेबी के दिशानिर्देशों के अनुसार स्मॉल-कैप स्कीम को अपनी कुल एसेट का कम से कम 80 फीसदी स्मॉल-कैप कंपनियों में निवेश करना है। निवेशकों का प्राथमिक लक्ष्य स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड में निवेश करके लंबी अवधि की पूंजी बढ़ाना होता है। यहां हम आपको एक खास स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड स्कीम की जानकारी देंगे जिसने 660 फीसदी तक रिटर्न दिया है। यह क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च द्वारा टॉप रेटेड फंड है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड का यह स्मॉल-कैप फंड 16 सितंबर, 2010 को लॉन्च किया गया 11 साल पुराना फंड है। यह अपनी कैटेगरी का एक मिड साइज का फंड है। इसकी एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) का साइज 19768.28 करोड़ रुपये है। इसकी 26 मई 2022 की शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) 83.6924 रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 1.02 फीसदी है। जबकि कैटेगरी का औसत 0.76 फीसदी है। फंड का एक्सपेंस रेशियो अपनी कैटेगरी एवरेज की तुलना में ज्यादा है।
कैसी है रेटिंग
यह एक ओपन-एंडेड स्मॉल-कैप फंड है। फंड को निवेश के लिए थोड़ा उच्च जोखिम भरा दर्जा दिया गया है। हालाँकि इसे क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च दोनों ने इसे 4 स्टार रेटिंग दी है। फंड ने अपने जैसे अन्य फंड्स के बीच औसत से अधिक रिटर्न दिया है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई फंड का बेंचमार्क है।
कम से कम कितना निवेश
आप एकमुश्त पेमेंट के लिए 5,000 रुपये की न्यूनतम निवेश राशि का निवेश करके इस फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। जबकि इस फंड में एसआईपी शुरू करने के लिए जरूरी न्यूनतम राशि 1,000 रुपये है। अतिरिक्त निवेश करने के लिए, न्यूनतम आवश्यक राशि 1000 रुपये है। फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। हालांकि, यह निवेश के 30 दिनों के भीतर रिडेम्पशन या बाहर निकलने आपसे चार्ज करेगा।
कितना दिया रिटर्न
इस फंड का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 15.71 फीसदी, 2 साल में 164.65 फीसदी, 3 साल में 94.82 फीसदी, 5 साल में 120.03 फीसदी, 10 साल में 659.86 फीसदी और शुरुआत से 747 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में 15.71 फीसदी, 2 साल में 62.68 फीसदी, 3 साल में 24.82 फीसदी, 5 साल में 17.07 फीसदी, 10 साल में 24.08 फीसदी और शुरुआत से 19.91 फीसदी रहा है।
कैसा रहा एसआईपी रिटर्न
इस फंड का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में निगेटिव 2.60 फीसदी, 2 साल में 37.84 फीसदी, 3 साल में 63.68 फीसदी, 5 साल में 75.91 फीसदी और 10 साल में 219.71 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में निगेटिव 4.79 फीसदी, 2 साल में 34.35 फीसदी, 3 साल में 34.79 फीसदी, 5 साल में 22.78 फीसदी और 10 साल में 23.50 फीसदी रहा है। फंड का इक्विटी में 97.35% निवेश है, जिसमें से 8.03% लार्ज-कैप शेयरों में है, 7.54% मिड-कैप शेयरों में है, और 69.64% स्मॉल-कैप शेयरों में है। फंड का अधिकांश पैसा कैपिटल गुड्स, केमिकल्स, फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर स्टेपल सेक्टरों में निवेश किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications