नयी दिल्ली। माना जाता है कि शेयर बाजार में जोखिम बहुत अधिक है। खुद एक्सपर्ट भी इस बात को स्वीकार करते हैं। मगर ये भी हकीकत है कि शेयर बाजार में जितना जोखिम है उतना ही अधिक मुनाफा भी है। इसका एक ताजा उदाहरण है आरती ड्रग्स नामक कंपनी का शेयर, जिसने निवेशकों के 1 लाख रु को सिर्फ 5 महीनों के दौरान 7 लाख रु में बदल दिया। सिर्फ एक शेयर से निवेशकों ने भारी भरकम कमाई की। आरती ड्रग्स का शेयर 21 अगस्त 2020 को लगातार दूसरे दिन ऊपरी सर्किट पर पहुंचा और इसने बीएसई पर 3,122.75 रु का अपना ऑल-टाइम हाई स्तर छू लिया। वहीं एनएसई पर ये 3133.70 रु तक चढ़ा।
क्यों आई ये तेजी
दरअसल आरती ड्रग्स के बोर्ड ने कंपनी के हर इक्विटी शेयर के लिए 3 बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिससे निवेशकों ने इसके शेयरों में जबरदस्त खरीदारी और नतीजे में कंपनी का शेयर ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया। कोरोना महामारी के कारण वैश्विक के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में भी मार्च के बाद काफी गिरावट आई। मगर इस गिरावट के बाद जहां सेंसेक्स ने 36.37 फीसदी की वापसी की है तो वहीं आरती ड्रग्स के शेयर ने 644 फीसदी की उछाल मारी है।
कैसे बने 1 लाख रु के 7 लाख रु
दरअसल 23 मार्च 2020 को कंपनी का शेयर एनएसई पर 421 रु के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिर गया था। इस शेयर का अब का भाव देखें तो इसके आधार पर साफा जाहिर है कि जिसने आरती ड्रग्स के शेयरों में मार्च में 1 लाख रु लगा रखे होंगे वे अब 7 लाख रु बन चुके होंगे। 21 अगस्त को खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में आरती ड्रग्स का शेयर 47 फीसदी चढ़ा है। वही एक महीने की अवधि में इसने धमाकेदार 116 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। अप्रैल-जून के शानदार वित्तीय नतीजे भी आरती ड्रग्स के शेयर में तेजी का एक बड़ा कारण रहा है।
कितना कमाया मुनाफा
वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 85.45 करोड़ रु का मुनाफा कमाया, जो 2019-20 की समान तिमाही के मुकाबले 280.62 फीसदी अधिक रहा। 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 22.45 करोड़ रु का मुनाफा हुआ था। हालांकि इससे पहले मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11.9 फीसदी की गिरावट के साथ 110.35 करोड़ रु रह गया था। जून तिमाही में कंपनी की सेल्स 405.43 करोड़ रु के मुकाबले 34.3 फीसदी के इजाफे के साथ 544.67 करोड़ रु रही।
विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा
मार्च में समाप्त होने वाली तिमाही में 31 फीसदी के मुकाबले जून तिमाही में एफपीआई (विदेशी निवेशक) की कंपनी के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़कर 41 फीसदी हो गई। यानी विदेशी निवेशकों का भी भरोसा कंपनी पर बढ़ा है। 2 लाख रु की शेयर कैपिटल वाले निवशकों की संख्या भी 17,601 से बढ़ कर 21,421 हो गई।
क्या है आरती ड्रग्स का बिजनेस
आरती ड्रग्स एक फार्मा कंपनी है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, कार्डियोप्रोटेक्टेंट, एंटीफंगल, एंटीबायोटिक, एंटीडायबिटिक, सेडेटिव और विटामिन सहित चिकित्सीय कैटेगरी की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए एपीआई या सक्रिय दवा सामग्री ऑफर करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
