नई दिल्ली, मई 12। शेयर बाजार एक खुली फील्ड है। यहां से आप जितना मुनाफा कमाना चाहें कमा सकते हैं। यहां रिटर्न की कोई लिमिट नहीं है। हालांकि यहां जोखिम है, मगर शानदार कमाई का मौका भी है। इसलिए अगर आप यहां निवेश करें तो तगड़ा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। अच्छे शेयरों के चुनाव के लिए आप ब्रोकिंग फर्म या किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। जहां तक बढ़िया शेयरों का सवाल है तो 2021 में भी तीन शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है। आइए जानते हैं इन शेयरों के नाम और बाकी डिटेल।
अडानी टोटल गैस
अडानी टोटल गैस का शेयर 31 दिसंबर को 374.9 रु पर था। आज 12 मई (करीब 12.30 बजे) ये शेयर 1314.45 रु पर है। यानी इस साल में अब अडानी टोटल गैस का शेयर निवेशकों को करीब 250.6 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 250.6 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु के निवेश पर 2.56 लाख रु का डायरेक्ट प्रोफिट। अडानी टोटल गैस की मार्केट कैपिटल करीब 1,44,405 करोड़ रु है।
हिंदुस्तान कॉपर
हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 31 दिसंबर को 61.15 रु पर था। इस समय ये शेयर 179.70 रु पर है। यानी इस साल में अब तक इस शेयर ने निवेशकों को करीब 194 फीसदी रिटर्न दिया है। 194 फीसदी रिटर्न से निवेशकों का करीब 3 गुना हो चुका होगा। इस समय हिंदुस्तान कॉपर की मार्केट कैपिटल 17,396.76 करोड़ रु है। कंपनी के पिछले 52 हफ्तों का शेयर 196.90 रु है।
मोरपेन लेबोरेट्रीज
बता दें कि कोरोना काल में दवा कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इन्हीं में से एक है मोरपेन लेबोरेट्रीज। मोरपेन लेबोरेट्रीज का शेयर 31 दिसंबर को 30.7 रु पर था। इस समय ये शेयर 57.6 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को करीब 87.62 फीसदी रिटर्न दे चुका है। मोरपेन लेबोरेट्रीज की मार्केट कैपिटल इस समय 2,591 करोड़ रु है।
5 दिन में कमाई कराने वाले शेयर
बीते कारोबारी सप्ताह के 5 दिनों में ही कई शेयरों ने 62 फीसदी से ज्यादा तक रिटर्न दिया। इन्हीं में से एक है अम्बिका अगरबत्तीज। पिछले सप्ताह के 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर 62.77 फीसदी ऊपर चढ़ा। ये शेयर 5 दिन में 17.54 रु से 28.55 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को भी ये 20 फीसदी की तेजी के साथ 28.55 रु पर बंद हुआ था।
ये भी तगड़ा रिटर्न देने वाले शेयर
इसी तरह पिछले सप्ताह मॉड्यूलेक्स कंस्ट्रक्शन ने पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 58.92 फीसदी का रिटर्न मिला। धामपुर स्पेशियलिटी भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 55.10 फीसदी रिटर्न दिया। एंजेल ब्रोकिंग का शेयर 368.60 रु से 556.85 रु पर पहुंचा था। निवेशकों को इस शेयर से 51.07 फीसदी का रिटर्न मिला। डायनाकॉन्स सिस्टम्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को मालामाल कर दिया। इसका शेयर 79.95 रु से 118.10 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 47.72 फीसदी का रिटर्न मिला।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications