Upcoming IPO: जून के महीने में कई सारे आईपीओ में निवेशकों को पैसा लगाने का मौका मिला। जल्द ही एक और आईपीओ शेयर बाजार में एंट्री लेने वाला है। ट्रेवल फूड सर्विसेस का आईपीओ 7 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसमें निवेश करने से पहले आप डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

इस दिन बंद हो जाएगा आईपीओ सब्सक्रिप्शन
Travel Food Services का IPO 7 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 9 जुलाई को बंद होगा। इसके शेयर का अलॉटमेंट 10 जुलाई है। यह IPO बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा और इसकी संभावित लिस्टिंग डेट 14 जुलाई 2025 है। ट्रेवल फूड सर्विसेस ₹2,000 करोड़ का बुक बिल्डिंग इश्यू है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत आ रहा है। इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत कुल 1.82 करोड़ शेयर्स बेच जाएंगे जिनकी कुल वैल्यू ₹2,000 करोड़ होगी।
ट्रेवल फूड सर्विसेस आईपीओ का प्राइस बैंड
इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹1045 से ₹1100 प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 13 शेयर हैं और रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹13,585 का निवेश करना होगा। वहीं sNII कैटेगरी में निवेश के लिए कम से कम 14 लॉट यानी 182 शेयर खरीदने होंगे, जिसकी कीमत ₹2,00,200 है। bNII निवेशकों को कम से कम 70 लॉट यानी 910 शेयर लेने होंगे, जिसका कुल निवेश ₹10,01,000 के करीब होगा।
कंपनी के प्रमोटर्स
इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, क्रिज़ैक आईपीओ का बुक-रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (लिंक इनटाइम) इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। एसएसपी ग्रुप पीएलसी, एसएसपी ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड, एसएसपी फाइनेंसिंग लिमिटेड, एसएसपी एशिया पैसिफिक होल्डिंग्स लिमिटेड और कपूर फैमिली ट्रस्ट, तथा वरुण कपूर और करण कपूर कंपनी के प्रमोटर हैं।
कब हुई थी कंपनी की शुरुआत?
Travel Food Services Limited की शुरुआत 2007 में हुई थी। यह कंपनी भारत और मलेशिया में एयरपोर्ट पर फास्ट फूड सर्विस (Travel QSR) और लाउंज ऑपरेशन का काम करती है। 30 जून 2024 तक कंपनी के पास 117 पार्टनर और इन-हाउस ब्रांड्स का F&B पोर्टफोलियो है, जिसके तहत 397 Travel QSR ऑपरेट किए जा रहे हैं।
Travel QSR बिजनेस के तहत कंपनी अलग-अलग तरह के खाने-पीने के ब्रांड्स और फॉर्मेट ऑफर करती है, जो खासतौर पर ट्रैवल करने वाले यात्रियों की सुविधा और तेजी को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
कंपनी का लाउंज बिजनेस एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर मौजूद प्रीमियम जगहों पर आधारित है, जो मुख्य रूप से फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास के यात्रियों, एयरलाइन लॉयल्टी प्रोग्राम मेंबर्स, चुनिंदा डेबिट-क्रेडिट कार्ड होल्डर्स और अन्य प्रीमियम मेंबर्स को एक्सेस दिया जाता है।
कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
Travel Food Services Limited के रिवेन्यू में 31 मार्च 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच 21% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि PAT 27% बढ़ा है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications