नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फास्टैग को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गडकरी ने कहा है कि 1 जनवरी 2021 से गाड़ियों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि नए साल से देश में सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य किया जा रहा है। गुरुवार को एक वर्चुअल इवेंट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फास्टैग यात्रियों के लिए उपयोगी होगा क्योंकि उन्हें कैश पेमेंट के लिए टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा यह समय और ईंधन बचाने में भी मदद करेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा पेश किया फास्टैग कार की विंडशील्ड पर चिपकाए जाने वाला एक स्टिकर होता है। इससे टोल प्लाज़ा पर टोल ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक रूप से कलेक्ट किया जाता है। जैसे ही वाहन टोल बूथ से गुजरता है फास्टैग स्कैन किया जाता है और टोल गेट पर प्रतीक्षा किए बिना ही टोल चार्ज ऑटोमैटिक रूप से कट जाता है।
कैसे प्राप्त करें फास्टैग
फास्टैग अधिकृत किए गए पॉइंट ऑफ सेल पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आप वाहन के वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) से इसे खरीद सकते हैं और एनएचएआई फास्टैग मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। एनएचएआई फास्टैग को सभी राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों, सामान्य सेवा केंद्रों, परिवहन केन्द्रों और पेट्रोल पंपों से खरीदा जा सकता है। फास्टैग कई बैंकों की वेबसाइट और शाखाओं से भी लिया जा सकता है। इनमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिटी यूनियन बैंक शामिल हैं।
डाउनलोड करें माइफास्टैग एप
निकटतम एनएचएआई फास्टैग पॉइंट ऑफ सेल लोकेशन खोजने के लिए आप MyFASTag एप डाउनलोड कर सकते हैं। आप www.ihmcl.com पर भी विजिट कर सकते हैं या फिर 1033 पर कॉल कर लें, जो एनएच हेल्पलाइन नंबर है।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
जब आप फास्टैग खरीदने जाएं तो आपके पास वाहन का पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), वाहन के मालिक की पासपोर्ट साइज फोटो, साथ ही आईडी और पता प्रमाण (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आई कार्ड) होना चाहिए। फास्टैग के लिए वन-टाइम 200 रुपये की फीस जरूरी है और इसे खरीदने के बाद आपको केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार फास्टैग को रिचार्ज या टॉप-अप करना होगा। आपको हर चार पहिया वाहन के लिए एक फास्टैग की आवश्यकता होगी। एक फास्टैग पांच साल के लिए वैलिड रहेगा।
कार पर कैसे लगाएं फास्टैग
फास्टैग को कार पर फिक्स करने के लिए चिपकने वाला स्टिकर हटा दें और सुनिश्चित करें कि विंडशील्ड अंदर से साफ हो। वाहन के अंदर से विंडशील्ड के टॉप मिडिल पर स्टिकर चिपकाएं (रियर-व्यू मिरर के बिल्कुल पीछे)। फास्टैग हटाने या बदलने की कोशिश न करें। फास्टैग विभिन्न स्थानों से खरीदा जा सकता है, जिनमें सामान्य सेवा केंद्र, पेट्रोल पंप, बैंक शाखाएं शामिल हैं, आप इसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एनईएफटी, आरटीजीएस या नेट बैंकिंग से ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं। यह अमेज़न, पेटीएम और स्नैपडील जैसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध है।
बैंक खाते को फास्टैग खाते से करें लिंक
लगभग 23 बैंक आपको फास्टैग के लिए आवेदन और रिचार्ज करने की सुविधा देते हैं। आपके बैंक की वेबसाइट पर फास्टैग आइकन दिखेगा जहां से आप आवेदन और रिचार्ज कर सकते हैं। ये विकल्प सभी बैंकिंग ऐप (जैसे एचडीएफसी पेजैप ऐप, एसबीआई योनो ऐप आदि) पर भी उपलब्ध है। आप अपने बैंक खाते को फास्टैग खाते से भी लिंक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
