नई दिल्ली। ट्रांजिशन इंडिया के आईटेल मोबाइल ने 5 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन और फीचर फोन के ऑफलाइन बाजार में 2019 में खत्म हुई लगातार दो तिमाहियों में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा है। फीचर फोन सेगमेंट में अपनी लीडरशिप पोजीशन को मजबूत करते हुए आईटेल 2019 की चौथी तिमाही में नंबर-1 फीचर फोन ब्रांड के रूप में उभरा है। इसके बाद सैमसंग का स्थान रहा है। आईटीएल ने पिछले वर्ष की दूसरी छमाही में शानदार वृद्धि दर्ज की। कंपनी का तकनीकी रूप से उन्नत व शानदार उत्पाद 'आईटेल ए-46' (दो जीबी, 32 जीबी) खूब लोकप्रिय रहा।

ट्रांजिशन इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपात्रा ने कहा, "हमें फीचर फोन और स्मार्टफोन सेगमेंट दोनों में लीडर्स के रूप में पहचाने जाने पर अपार खुशी है। मैं इस उपलब्धि का श्रेय अपने उन समझदार ग्राहकों को देना चाहता हूं, जिन्होंने हम पर अपना भरोसा और विश्वास कायम किया है।" ब्रांड ने अपने बजट के अनुकूल होना, व्यापक वितरण नेटवर्क, स्थानीय संचार द्रष्टिकोण के साथ बेहतरीन मार्केटिंग कनेक्ट जैसी चीजों के कारण सफलता हासिल की है।
आईटेल ब्रांड ने हाल ही में देश में अपने 3 वर्षों के संचालन में 5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के साथ बड़ी सफलता अर्जित की है। काउंटर पॉइंट रिसर्च के एसोसिएट डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा, "एक बड़े प्रतिस्पर्धी बाजार में, जहां हर तिमाही में ब्रांड्स बदले जाते हैं, आईटेल ने 2019 में फीचर और स्मार्टफोन सेगमेंट में अग्रणी ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने में सफलता हासिल की है।" पाठक ने आईटेल कंपनी द्वारा उसके उपभोक्ताओं पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा मजबूत एवं प्रभावी मार्केटिंग को भी भारत में इसकी निरंतर सफलता की कहानी के पीछे प्रमुख आधार माना।
ब्रांड ने हाल ही में आईटेल ए-25 लॉन्च किया है, जो महज 3999 रुपये में कई खासियतों के साथ बाजार में उतारा गया है। इस फोन में एक जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज (32 जीबी तक एक्सपेंडेबल), 5 इंच की एचडी एवं आईपीएस स्क्रीन, 3000 एमएएच बैटरी, फेस अनलॉक फीचर, मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट, गूगल लेंस, ड्यूअल 4-जी वीओएलटीई और एंड्रॉएड पाई 9.0 (गो एडिशन) जैसी खूबियां हैं।
यह भी पढ़ें : एक क्लिक में मिलेगा पेट्रोल पंप का लाइसेंस, जानिए बदले नियम
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
