पैसों की लेन-देन करने वक्त कई बार ऐसा होता है कि हमें अकाउंट नंबर याद ही नहीं रहती है। ऐसे में जरूरत के वक्त हम ट्रांजैक्शन भी नहीं कर पाते है।
नई दिल्ली: पैसों की लेन-देन करने वक्त कई बार ऐसा होता है कि हमें अकाउंट नंबर याद ही नहीं रहती है। ऐसे में जरूरत के वक्त हम ट्रांजैक्शन भी नहीं कर पाते है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब आप बिना बिना अकाउंट नंबर भी लेनदेन कर सकते हैं। जी हां इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के ग्राहक अकाउंट नंबर को याद रखे बिना आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिये आईपीपीबी के क्यूआर कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से आप अकाउंट नंबर को बिना याद रखे आसानी से अपने अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं।
पिन या पासवर्ड को भी याद रखने की जरूरत नहीं
अच्छी बात तो यह है कि आपको पिन या पासवर्ड को याद रखने की जरूरत नहीं है। इससे ट्रांजैक्शन ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) और कोई भी ओवीडी (ऑफिशियल वैलिड डॉक्यूमैंट्स) को दिखाकर किया जा सकता है। क्यूआर कार्ड के इस्तेमाल से ग्राहक कैश ट्रांजैक्शन, मनी ट्रांसफर, बिल का भुगतान या कैशलैस शॉपिंग कर सकते हैं। यहां ओवीडी में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, NREGA जॉब कार्ड, नेशनल पॉपूलेशन रजिस्टर से इश्यू लेटर या आधार कार्ड हो सकता है। अगर आपका क्यूआर कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो भी आपके अकाउंट में पैसे बिल्कुल सुरक्षित रहते हैं क्योंकि हर एक ट्रांजैक्शन ओटीपी और ओवीडी के द्वारा प्रमाणित होता है।
जानिए क्यूआर कार्ड से कैसे करें ट्रांजैक्शन
आईपीपीबी का क्यूआर कार्ड इस्तेमाल करने में बेहद आसान है। आप क्यूआर कार्ड का इस्तेमाल तीन आसान स्टेप्स में करना है:
1. सबसे पहले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा।
2. उसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन और ओवीडी वैलिडेशन से प्रमाणित करें।
3. फिर ट्रांजैक्शन को पूरा करें।
ट्रांजैक्शन करना बिल्कुल सुरक्षित
आपको इस बात की जानकारी दें कि क्यूआर कार्ड के कई फायदे हैं। यह आईपीपीबी में अपने अकाउंट को इस्तेमाल करने का विशेष, सुरक्षित और आसान तरीका है। इसके लिये आपको अपना अकाउंट नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। ओटीपी और ओवीडी के इस्तेमाल की वजह से क्यूआर कार्ड के जरिये ट्रांजैक्शन करना बिल्कुल सुरक्षित है। इसके साथ ही आप इसे आसानी से आईपीपीबी के मौबाइल ऐप्स और काउंटर्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिये महंगे पीओएस (प्वॉइंट ऑफ सेल) इंफ्रास्ट्रक्चर की कोई जरूरत नहीं है। ध्यान देने वाली ये है कि अगर आपका क्यूआर कार्ड खो या चोरी हो जाता है, तो आपको टोल-फ्री नंबर 155299 पर फोन करना है या नजदीकी पोस्ट ऑफिस की ब्रांच पर जाना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
