नई दिल्ली। 50 दिनों से रेलवे का थमा हुआ पहिया कल से यानी 12 मई से फिर से घूमेगा। रेलवे ने इस बात का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दी जानकारी के अनुसार 12 मई से रेलवे 15 जोड़ी ट्रेनों का संचानल शुरू करेगा। हालांकि रेलवे इनको स्पेशल ट्रेन बता रहा है, लेकिन दरअसल यह ट्रेने राजधानी के रूप पर ही चलेंगी। यानी इनको राजधानी ट्रेनों का हमशक्ल कहा जा सकता है। इन ट्रेनों में सभी कोच एसी होंगे। इसके अलावा इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन केवल आईआरसीटीसी से ही कराया जा सकेगा। इसकी शुरुआत आज शाम 4 बजे से हो जाएगी।
नई दिल्ली से जुडेंगे देश के 15 शहर
आंशिक रूप से शुरू की जा रही ट्रेन सेवा से नई दिल्ली से देश के 15 प्रमुख शहरों को जोड़ा जाएगा। इन ट्रेन में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही जा सकेंगे। इनके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 11 मई को शाम 4 बजे से बुकिंग शुरू होगी। आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।
किन शहरों के लिए चलेंगी ये ट्रेनें
12 मई से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़
नई दिल्ली से अगरतला
नई दिल्ली से हावड़ा
नई दिल्ली से पटना
नई दिल्ली से बिलासपुर
नई दिल्ली से रांची
नई दिल्ली से भुवनेश्वर
नई दिल्ली से सिकंदराबाद
नई दिल्ली से बेंगलुरु
नई दिल्ली से चेन्नई
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम
नई दिल्ली से मडगांव
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल
नई दिल्ली से अहमदाबाद
नई दिल्ली से जम्मूतवी
नोट : बाद में यह ट्रेनें लौटेंगी भी, इस प्रकार रेलवे 15 जोड़ी ट्रेनें चलाने जा रही है।
कंफर्म टिकट वाले ही रेवले स्टेशन के अंदर जा सकेंगे
रेवले ने तय किया है कि वह इस दौरान कोई भी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री नहीं करेगी। इसके अलावा वेटिंग का टिकट भी नहीं बेचा जाएगा। जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट होगा, वह ही रेलवे स्टेशन के अंदर जा सकेंगे और यात्रा कर सकेंगे। रेल मंत्रालय ने इसे लेकर एक विस्तृत योजना भी बनाई है। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण की जांच भी की जाएगी। यात्रियों को चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा और प्रस्थान के समय स्क्रीनिंग से गुजरना होगा।
10 प्वाइंट में जानें रेलवे की पूरी तैयारी
रेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली से देश के 15 प्रमुख शहर जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और स्टेशन पर टिकट नहीं बेचा जाएगा।
ये ट्रेन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, रांची, मुंबई सेंट्रल, बेंगलुरु, बिलासपुर, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए संचालित होंगी।
रेल मंत्रालय ने कहा है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को फेस मास्क पहनना होगा, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, ट्रेनों को रास्ते में केवल प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉप दिया जाएगा, जिसका ब्योरा बाद में दिया जाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में एक कोच में 72 की जगह 54 सीटों पर ही यात्री थे। लेकिन ये ट्रेनें पूरी क्षमता से चलेंगी, लेकिन यात्री किराये में रियायत नहीं दी जाएगी। आईआरसीटीसी से बुक इन टिकटों पर यात्रियों के लिए तमाम दिशानिर्देश होंगे, जिससे पता चलेगा कि उन्हें क्या करना है और क्या नहीं।
सूत्रों के अनुसार जो ट्रेन चलाई जा रही हैं, वे वही रूट हैं, जहां पहले से राजधानी ट्रेन चलती हैं। यह ट्रेन भी राजधानी होंगी, जिनके सारे कोच एसी होंगे। इनमें पहले से तय किराया ही लिया जाएगा। यात्रियों की संख्या पर निर्भर होगा कि ट्रेन में कितने कोच जुड़ेंगे।
रेलवे लॉकडाउन का तीसरा चरण खत्म होने के बाद इन ट्रेनों की संख्या बढ़ा सकती है। लेकिन यह कोचों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
रेलवे के अनुसार, मंगलवार से शुरू हो रही रेल यात्रा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश और विशेष रेलगाड़ियों की समय सारणी अलग से जारी की जाएगी।
इन ट्रेनों में पेंट्रीकार नहीं होगी। यात्रियों को खुद खाने-पानी की व्यवस्था करनी होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।
रेलवे कोविड-19 देखभाल केंद्रों के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित करने के बाद उपलब्ध कोचों के आधार पर नए मार्गों पर और अधिक विशेष सेवाएं शुरू करेगा।
इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे से शुरू होगी। सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही यह बुकिंग कराई जा सकेगी। रेलवे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और कोई काउंटर टिकट यानी प्लेटफॉर्म टिकट भी जारी नहीं किया जाएगा। केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications