New Train Routes Schedule: यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक तरफ कई प्रयास किए जा रहे हैं वहीं, दूसरी ओर अभी भी कुछ ट्रेनों को हाल ही में रद्द किया गया है। प्लेटफार्म संख्या-07 पर ऐप्रन अनुरक्षण कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक तथा भटनी-औंड़िहार खंड के कीड़िहरापुर-बेलथरा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण यूपी से और यूपी की तरफ चलने वाली कई गाड़ियों को कैंसिल किया गया है।

इसके अलावा कई गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। चलिए अब आपको बताते हैं कि रेलवे ने क्या शेड्यूल बताया है।
21 से 27 जून तक रद्द की गई ये ट्रेनें
आपको बता दें कि वाराणसी सिटी से 21 से 27 जून तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है।
इसके अलावा गोरखपुर से 21 से 27 जून तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वाराणसी से 21 से 27 जून तक चलने वाली 01748 वाराणसी-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। भटनी से 21 से 27 जून 2024 तक चलने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
26 और 27 जून को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
वाराणसी से 26 एवं 27 जून को चलने वाली 15104 वाराणसी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 26 एवं 27 जून को चलने वाली 15103 गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, गोरखपुर से 23 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
वाराणसी सिटी से 22 जून से 06 जुलाई तक चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. गोरखपुर से 23 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 05131 गोरखपुर-बहराइच विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। बहराइच से 23 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 05132 बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
ये हैं ट्रेनों का शेड्यूल
गोरखपुर से 23 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 15069 गोरखपुर- ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन से 04:00 बजे चलाई जाएगी। नौतनवा से 27 जून से 07 जुलाई तक चलने वाली 05378 नौतनवा- गोरखपुर अनारक्षित डेमू गाड़ी नौतनवा के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
21, 22, 25, 26 एवं 27 जून को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते। 26 जून को चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्सप्रेस मऊ-फेफना-छपरा के रास्ते चलेगी।
वहीं, 22 जून को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलेगी। 26 जून को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस छपरा-सीवान-भटनी के रास्ते चलेगी। इसी दिन चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं.-शाहगंज-अयोध्या कैंट-गोरखपुर के रास्ते चलेगी। 26 जून को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस वाराणसी जं.-शाहगंज-अयोध्या कैंट-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
इसके अलावा 25 एवं 26 जून को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर में ही रुक जाएगी। 26 एवं 27 जून को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर से चलाई जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications