Train Cancelled: यात्री ध्यान दें! UP-बिहार की 50 ट्रेनें कैंसिल, 64 ट्रेनों के बदले रूट, ये है नया शेड्यूल

Train Cancelled In UP Bihar: भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को कैंसिल भी कर दिया है। अक्टूबर के महीने रेलवे ने 50 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इन ट्रेनों को कैंसिल करने का कारण भी रेलवे ने बताया है। आप भी सफर पर जा रहे हैं तो पहले चेक कर लें लिस्ट।

Train cancellation

आखिर ट्रेनों को क्यों किया है रेलवे ने कैंसिल?

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार लखनऊ मंडल के गोरखपुर गोंडा रेल डिवीजन पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से कुसम्ही-गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरी लाइन पर प्री नॉन इंटरलॉगिंग का काम किया जाना है। ऐसे में कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

गोरखपुर से 15 से 23 अक्टूबर,2024 तक तथा 25 से 27 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 12531/12532 गोरखपुर-लखनऊ जं0-गोरखपुर एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है। इसके अलावा लखनऊ जं0 से 15 से 26 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 12530/12529 लखनऊ जं0-पाटलिपुत्र-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है।

वहीं, छपरा से 16 से 25 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 22531/22532 छपरा-मथुरा जं0-छपरा एक्सप्रेस को भी कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा ग्वालियर से 16 से 26 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस कैंसिल कर दिया है। बरौनी से 17 से 27 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस कैंसिल की गई है।

इन ट्रेनों के अलावा बरौनी से 17, 21, 24 और 28 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी कैंसिल कर दी गई है। इसके साथ-साथ
आनन्द विहार टर्मिनस से 14 से 27 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 04032 आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा विशेष गाड़ी कैंसिल कर दी गई है। ग्वालियर से 16, 20, 23 अक्टूबर और 27 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी कैंसिल है।

आनन्द विहार टर्मिनस से 16, 19, 21, 23 अक्टूबर और 26 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है। सहरसा से 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 04031 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी कैंसिल कर दी गई है।

एबीपी न्यूज के अनुसार बापूधाम मोतिहारी से 18, 20, 22, 25 और 27 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई है। इसके अलावा गोरखपुर से 17, 20, 22, 24 एवं 27 अक्टूबर, 2024 को चलने वाली 04493 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ी कैंसिल की गई है।

वहीं, दिल्ली से 16, 19, 21, 23 एवं 26 अक्टूबर,2024 को चलने वाली 04494 दिल्ली-गोरखपुर विशेष गाड़ी कैंसिल कर दी गई है और गोमती नगर से 14 से 27 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस कैंसिल है। गोरखपुर एवं बहराइच से 14 से 27 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर विशेष गाड़ी कैंसिल है।

इसके अलावा14 से अलग-अलग तारीखों में 02563/64 बरौनी नई दिल्ली, 02569/70 दरभंगा नई दिल्ली, 02563/64 बरौनी नई दिल्ली, 15707/08 कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस सहित 64 ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों का चेक करें शेड्यूल

18 व 25 अक्टूबर को हैदराबाद गोरखपुर स्पेशल गोमतीनगर तक ही चलेगी। वापसी में 20 व 27 अक्टूबर को गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल गोमतीनगर से ही चलाई जाएगी। 14 और 21 अक्टूबर को वडोदरा गोरखपुर स्पेशल, 16 व 23 अक्टूबर को गोरखपुर-वडोदरा गोमती नगर तक आएगी व यहीं से चलेगी। 19 व 26 अक्टूबर को दौराई-बढ़नी गोमतीनगर तक ही आएगी। वापसी में 20 व 27 अक्टूबर को बढ़नी-दौराई गोमती नगर से ही चलेगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+