नई दिल्ली। नए साल पर टीवी देखने वालों को बड़ा तोहफा मिला है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बड़ा कदम उठाते हुए डीटीएच आपरेटरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। इनके हिसाब से अब डीटीएच आपरेटरों को 1 मार्च 2020 से 130 रुपये में टीवी ग्राहकों को कम से कम 200 फ्री टू एयर चैनल दिखाने होंगे। इस 130 रुपये टैक्स अलग से लिया जाएगा। अभी यह आपरेटर 130 रुपये में सिर्फ 100 चैनल ही दिखा रहे थे। इसके अलावा एक और फैसला हुआ है कि ऑपरेटर अब सभी फ्री टू एयर चैनल दिखाने के लिए भी 160 रुपये महीने से ज्यादा नहीं ले पाएंगे। वहीं ट्राई ने साफ किया है कि इन चैनलों में वह चैनल शामिल नहीं हैं, जिन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अनिवार्य घोषित किया है। दूरदर्शन से जुड़े ऐसे चैनलों की संख्या इस वक्त 26 है।
और क्या-क्या हुए फैसल
-किन चैनलों का बुके बनाया जा सकता है
-किन चैनलों को बुके में नहीं रखा जा सकता है
-दूसरा कनेक्शन लेना भी हो जाएगा सस्ता
-15 जनवरी तक डीटीएच ऑपरेटर नए टैरिफ की सूची वेबसाइट पर डाल देंगे
-नए नियमों से टीवी देखने वाले 36 फीसदी ग्राहकों को होगा फायदा
आइये अब जानते हैं कौन से चैनल रह सकते हैं बुके में
ये चैनल ही रह सकते हैं बुके में
1 जनवरी 2020 यानी बुधवार को जारी नई टैरिफ पॉलिसी में ट्राई ने स्पष्ट किया है कि केबल टीवी ऑपरेटर अपने एक प्लेटफॉर्म पर सभी फ्री टू एयर चैनलों के लिए प्रतिमाह 160 रुपये से ज्यादा नहीं चार्ज कर सकेंगे। वहीं अब इसके अलावा 12 रुपये से अधिक कीमत वाले सभी टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं रहेंगे। चैनलों को ग्राहक अलग से ले सकेंगे। वह केवल उन्हीं चैनलों का केबल आपरेटर बुके बना सकते हैं जो चैनल 12 रुपये या उससे कम की कीमत के हैं। इनके लिए अलग से ग्रुप या बुके बनाया जा सकता है।
टीवी देखना हो जाएगा सस्ता
इन नए नियमों से टीवी चैनल देखने अब काफी सस्ता हो जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी। अभी एक चैनल का नाम लेकर कई ऑपरेटर तमाम ऐसे चैनलों का ग्रुप बना देते थे, जिसे ग्राहक देखना नहीं चाहते थे। लेकिन मजबूरी में उनको लेना पड़ता था।
-33 फीसदी से ज्यादा का फायदा टीवी ग्राहकों को मिलेगा
-12 रुपये से कम कीमत वाले चैनल ही बुके में मिलेंगे
दूसरा कनेक्शन भी मिलेगा सस्त में
घर या ऑफिस में एक से अधिक कनेक्शन लेने पर डीटीएच ऑपरेटरों को अब किराए में 40 फीसदी छूट देना होगी। अब केबल कंपनियों अब ऐसा कनेक्शन लेने वालों से दोनों कनेक्शनों का एक समान किराया नहीं वसूला पाएंगी।
15 जनवरी तक वेबसाइट पर डालना होगा संशोधित पैकेज
ट्राई ने कहा है कि कंपनियों को टैरिफ की जानकारी 15 जनवरी तक अपनी वेबसाइट पर डालनी होगी। 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट सामने आएगी। इससे उपभोक्ता को चैनल चुनने में आसानी होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
