नई दिल्ली, जुलाई 02। नए ट्रैफिक नियम थोड़े और सख्त हो गए हैं। नये नियमों के मुताबिक अगर आपके पास गाड़ी के सारे दस्तावेज मौजूद हैं तब भी आपको चालाना भरना पड़ सकता है। ऐसे में आपको 2000 रुपये का चालान काटा जा सकता है। मगर सवाल है कि क्यों? यहां हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं। ये खबर आपके लिए बहुत अहम है। वरना आपकी जेब पर भी बोझ पड़ सकता है।
क्या है नया नियम
नये मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यदि आप वाहन के कागजों की जांच की जाती है और आप उस समय या किसी अन्य तरह से भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, तो आप पर जुर्माना लगेगा। नियम 179 एमवीए के अनुसार वे पुलिसकर्मी 2000 रु का चालान काट सकता है। ऐसी शिकायतें कई बार आई हैं कि लोग किसी बात को लेकर पुलिस वाले से बहस शुरू कर देते हैं। मगर अब इस पर 2000 रु का चालान कट सकता है।
लोगों के पास क्या हैं विकल्प
ऐसे में लोगों के लिए बेहतर यह है कि आप ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार न करें। यदि आपके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है तो आपके पास भी शिकायत करने का मौका है। आप मामले को अदालत में ले जा सकते हैं।
हेलमेट पहनने पर भी जुर्माना
नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक हेलमेट पहनने पर भी चालान काटा जा सकता है। ये 2000 रुपये का चालान हो सकता है। मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार यदि आपने मोटरसाइकिल, स्कूटर चलाते समय हेलमेट नहीं पहना है तो 194डी एमवीए के अनुसार 1000 रुपये का चालान कटेगा। मगर खराब हेलमेट (बीआईएस के बिना) पहनने पर जुर्माना 2000 रुपये का होगा।
कैसे चेक करें चालान
आपका चालान हुआ है या नहीं इसे चेक करने के लिए सबसे पहले https://echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वहां चेक चालान स्टेटस का विकल्प चुनें। फिर चालान नंबर, वाहन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर (डीएल) का ऑप्शन मिलेगा। वाहन संख्या के विकल्प का चयन करें। वहां मौजूद पूछी गयी आवश्यक जानकारी भरें और 'गेट डिटेल्स' पर क्लिक करें। इसके बाद आपको चालान स्टेटस दिख जाएगा।
ऑनलाइन भरें चालान
इसके लिए भी https://echallan.parivahan.gov.in/ पर जाएं। वहां चालान से संबंधित जरूरी डिटेल और कैप्चा भरें और गेट डिटेल पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जिस पर चालान की डिटेल दी जाएगी। वह चालान तलाशें जिसका आप भुगतान करना चाहते हैं। चालान के साथ ही ऑनलाइन भुगतान का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। भुगतान की जानकारी भरें। भुगतान की पुष्टि करें। अब आपका ऑनलाइन चालान भर गया है।
चालान कैसे होता है माफ
ट्रेफिक पुलिस की वेबसाइट पर अपने वाहन का नंबर डाल कर मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को दर्ज करने पर नोटिस खुलेगा। यदि आपको लगता है कि चालान गलत है तो आप 'शिकायत (ग्रीवेंस)' के ऑप्शन पर जाएं और अपना पक्ष रखें। ट्रैफिक पुलिस कई तरह के विकल्प पेश करती है। अगर गलती से आपको चालान मिला है तो गाड़ी की तस्वीर पर क्लिक करके आगे का प्रोसेस पूरा करें। यदि आपका दावा सही पाया जाता है, तो चालान रद्द कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
