Trade Setup For The Day: कल 1 अप्रैल 2024 यानी नए वित्त वर्ष का का पहला दिन था। इस दिन शेयर मार्केट मेंडोमेस्टिक इक्विटी ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए अपना नया ऑल टाइम लेवल टच किया था। वही कल फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्सने 512 करोड रुपए के शेयर्स की बिकवाली की है। वहीं अगर बात की जाए डीआईआई की तो इनके द्वारा 1208 करोड रुपए की कीमत वाले शेयर्स की खरीदारी की गई है। गौरतलब है कि इस समय निवेशकों का पूरा ध्यान रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी पर टिका हुआ है।
लकी बाजार में पॉजिटिव मोमेंटम के साथ शुरुआत दिख रही है लेकिन चौथे क्वार्टर का रिजल्ट आने के कारण और चुनाव के कारण शेयर बाजार में अस्थिरता देखी जा सकती है। हलांकि प्री मार्केट में गिफ्ट निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है।

जानें प्री मार्केट अपडेट
अगर बात करें प्री मार्केट ट्रेडिंग सेशन की तो इस दौरान गिफ्ट निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। आपकी जानकारी के लिए बताते चने की गिफ्ट निफ्टी द्वारा एनएसई 9 पर 64.50 पॉइंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। बात करें प्रतिशत में तो यह 0.29 प्रतिशत की गिरावट है। इसके बाद निफ्टी 22,543.50 पॉइंट पर पहुंच गया। इससे साफ पता चलता है कि मंगलवार को दलाल स्ट्रीट में नेगेटिव स्टार्ट देखने को मिल सकता है।
वहीं अगर बात करें टेक व्यू की तो निफ़्टी पहले ही 22500 पॉइंट्स के लेवल पर आ चुका है और अब इसमें किसी भी तरह की तेज गिरावट आने की उम्मीद कम है। अगर चार्ट के पूरे पैटर्न को देखा जाए तो यह सकारात्मक संकेत दे रहा है। स्टॉक मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार अगर इसमें कुछ गिरावट आती है या फिर कोई कंसोलिडेशन होता है, तो यह एक बाइंग अपॉर्चुनिटी हो सकती है।
जाने ग्लोबल मार्केट का हाल
अगर हम बात करते हैं अमेरिका के स्टॉक की तो इनमें S&P 500 और डॉव में सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है की मार्केट में यह गिरावट इन्वेस्टर्स के द्वारा फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट कट टाइमिंग के बारे में चिंता की वजह से है।
अगर बात करें S&P 500 की तो इसमें 0.2 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डॉव में 0.6 परसेंट की गिरावट रही। वहीं अगर मंगलवार की बात की जाए तो एशियाई बाजारों में स्वस्थ शुरुआत दर्ज की जा रही है क्योंकि अमेरिका की डाटा से पता चलता है कि फेडरल रिजर्व द्वारा रेट कट काफी धीमा होगा।
बढीं तेल की कीमतें
एशियाई बाजार में मंगलवार की शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ऐसा तेल की बढ़ती डिमांड और मिडिल ईस्ट में हो रहे तनाव के कारण देखा जाता है। यही कारण है कि पिछले सेशन में अमेरिका के फ्यूचर्स ने अपने 5 महीने की हाई रैली की थी।
क्या रही रुपए की कंडीशन
अगर बात करें भारतीय रुपए की तो यह 0.07 पैसे मजबूत हुआ और 83.441 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।
बताते चलें कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 522 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, डीआईआई ने 1,208 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए।
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
