नयी दिल्ली। भारत का व्यापार घाटा (Trade Deficit) अक्टूबर में 8.7 अरब डॉलर रहा, जो कि पिछले साल इसी महीने में 11.75 अरब डॉलर रहा था। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में भारत के व्यापार घाटे में 25 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं सितंबर में व्यापार घाटा 2.7 अरब डॉलर और अगस्त में 6.7 अरब डॉलर रहा था। अक्टूबर में भारत का निर्यात साल दर आधार पर 5.12 फीसदी घट कर 24.89 अरब डॉलर रहा। इससे पहले सितंबर में भारत का निर्यात 5.9 फीसदी बढ़ा था, जबकि अगस्त में 12.2 फीसदी की गिरावट आई थी।

पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट
निर्यात में भारी गिरावट पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट के कम होने से आई है। अक्टूबर में पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट के निर्यात में 52 फीसदी की गिरावट आई, जबकि सितंबर में ये 4.9 फीसदी बढ़ा था। अगस्त में पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट के निर्यात में 40.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट प्रोडक्ट्स के निर्यात में पिछले महीने 2 फीसदी की बढ़त आई थी, जिसमें सितंबर में 6.1 फीसदी की बढ़त और अगस्त में 8.3 फीसदी की गिरावट आई थी।
कैसा रहा आयात
आयात 11.53 फीसदी घट कर 33.61 अरब डॉलर के रह गए। सितंबर में भारत का आयात 19.6 फीसदी और अगस्त में 26 फीसदी घटा था। अक्टूबर में पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट के आयात में 38.5 फीसदी और नॉन पेट्रोलियम, ऑयल और लुब्रिकेंट प्रोडक्ट्स के आयात में 2.2 फीसदी की गिरावट आई।
इस साल रह सकता है व्यापार अधिशेष
चालू वित्त वर्ष में भारत व्यापार अधिशेष (ट्रेड सरप्लस) दर्ज कर सकता है। बता दें कि आयात से अधिक निर्यात होने पर ट्रेड सरप्लस होता है। जबकि निर्यात से अधिक आयात होने पर व्यापार घाटा। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा है इस साल भारत आयात में भारी गिरावट के चलते ट्रेड सरप्लस दर्ज कर सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications