अक्टूबर महीने में देश का निर्यात 1.11 फीसदी गिरकर 26.38 अरब डॉलर रहा। इसकी प्रमुख वजह पेट्रोलियम और चर्म निर्यात में गिरावट आना है। इस अवधि में देश का आयात भी घटा है। आपको बता दें कि निर्यात में इससे पहले सितंबर में 6.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 26 अरब डॉलर था।

बता दें कि शुक्रवार को जारी आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में देश का आयात 16.31 प्रतिशत घटकर 37.39 अरब डॉलर रहा है। अक्टूबर में व्यापार घाटा कम होकर 11 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। जबकि पिछले साल अक्टूबर में व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर था।
तो वहीं अक्टूबर में कच्चा तेल आयात सालाना आधार पर 31.74 प्रतिशत गिरकर 9.63 अरब डॉलर रहा। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का निर्यात 2.21 प्रतिशत घटकर 185.95 अरब डॉलर और 8.37 प्रतिशत गिरकर 280.67 अरब डॉलर रहा है। इसके चलते देश का व्यापार घाटा इस दौरान 94.72 अरब डॉलर रहा है।
आपको बता दें कि अक्टूबर में जिन कमोडिटी ग्रुप के निर्यात में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले बढ़ाए गए हैं उनमें इलेक्ट्रॉनिक गूड्स, फोर्मास्यूट्स, जेम्स एंड ज्वेलरी, सीएस गुड्स, ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक केमिकल्स शामिल हैं। पिछले साल के मुकाबले जिन चीजों के सौदे में गिरावट आई है, उनमें पेट्रोल और क्रूड प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
