नई दिल्ली। रिलायंस जियो निवेश के मामले में धमाके पर धमाके किए जा रही है। इस निवेश डील के साथ कुल निवेश की राशि 1 लाख करोड़ रुपये पार निकल गई है। रिलायंस जियो में इस बार टीपीजी एमएस ने 4546.80 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। टीपीजी इस निवेश के बदले जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी लेगी। इस डील के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये मानी गई है। टीपीजी दुनिया की जानी मानी निवेश फर्म है और इसने अभी तक एयरबन, ऊबर और स्पॉटीफाई जैसी कंपनियों में निवेश किया हुआ है। इस डील के साथ ही मुकेश अंबानी की जियो ने पिछले 8 हफ्तों में 9 स्टेक डील के साथ ही कुल मिलाकर 1.02 लाख करोड़ रुपये जूटा लिया है।

ये अभी तक निवेश करने वाली कंपनियों की लिस्ट
इसके पहले जियो प्लेटफॉर्म्स पर फेसबुक, केकेआर, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, मुबादला और जनरल अटलांटिक शामिल हैं। सबसे पहले अप्रैल में फेसबुक ने ऐलान किया था कि वह जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी 5.7 अरब डॉलर (43,573.62 करोड़ रुपये) में लेगी। इसके बाद सिल्वर लेक ने 75 करोड़ डॉलर का निवेश किया। फिर विस्टा इक्विटी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.5 अरब डॉलर निवेश किया। 17 मई को जनरल अटलांटिक ने 87 करोड़ डॉलर जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने का ऐलान किया था। इसके बाद 22 मई को केकेआर ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी 11,367 करोड़ रुपये में लेने का ऐलान किया था। इसके बाद 5 जून को अबू धाबी की सरकारी निवेशक मुबादला इनवेस्टमेंट कंपनी ने कहा कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसके बाद 7 जून को अबू धाबी के सरकारी वेल्थ फंड अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 5,683.50 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : Jio Mart : भारी कमाई के लिए तुरंत बनें डिस्ट्रीब्यूटर, ये है तरीका
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
