Toyota Fortuner : एक तिहाई कीमत पर मिल रही ये शानदार कार

नई दिल्ली, अगस्त 15। टोयोटा फॉर्च्युनर भारतीय मार्केट में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कारों में शामिल है। टोयोटा फॉर्च्युनर अब एक खास स्टेटस सिंबल के लिहाज से देखी जाती है। यदि किसी के पास टोयोटा फॉर्च्युनर कार हो तो उसे काफी तवज्जो दी जाती है। मगर टोयोटा फॉर्च्युनर की कीमत भी बहुत अधिक है। जी हां ये कार आम आदमी के बजट से बिल्कुल बाहर है। यदि आप शोरूम में इसके बेस मॉडल को खरीदने जाएं तो उसकी कीमत 31 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं टोयोटा फॉर्च्युनर का टॉप मॉडल आपको 50 लाख रु के करीब के रेट पर मिलेगा। मगर यहां आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे आप इस कार को एक तिहाई कीमत पर खरीद सकते हैं।

कितनी कीमत पर मिल सकती है टोयोटा फॉर्च्युनर

कितनी कीमत पर मिल सकती है टोयोटा फॉर्च्युनर

यदि आप नयी टोयोटा फॉर्च्युनर नहीं खरीद सकते तो आप पुरानी टोयोटा फॉर्च्युनर खरीद सकते हैं। पुरानी टोयोटा फॉर्च्युनर आपको एक तिहाई कीमत पर मिल सकती है। बता दें कि कई ऐसी ऑनलाइन वेबसाइट हैं, जिन पर टोयोटा फॉर्च्युनर कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें कारदेखो, कारट्रेड, कारवाले, कार्स 24 और ओएलएक्स शामिल हैं। आप इन वेबसाइटों से टोयोटा फॉर्च्युनर को केवल 11-12 लाख रु में खरीद सकते हैं।

शानदार है मौका

शानदार है मौका

जो भी लोग पुरानी टोयोटा फॉर्च्युनर कार खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए एक शानदार मौका है। आपके लिए भी बेहतर मौका हो सकता है पुरानी टोयोटा फॉर्च्युनर को कम रेट पर खरीदने का। 3 टोयोटा फॉर्च्युनर मॉडल कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

टोयोटा फॉर्च्युनर (11.43 लाख रु)

टोयोटा फॉर्च्युनर (11.43 लाख रु)

टोयोटा फॉर्च्युनर का 2013 मॉडल 3.0 एमटी 4X2 मैनुअल बिक्री के लिए रखा गया है। इसकी कीमत ओनर ने 11,43,599 रुपये लगाई है। ये कार 1,17,699 किमी चली है। टोयोटा फॉर्च्युनर का मॉडल डीजल इंजन है। ये मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार है। ये कार दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये सेकेंड ओनर कार है, जिसका मतलब है कि ये कार दो व्यक्तियों के पास रही है। इस टोयोटा फॉर्च्युनर को थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जुलाई 2023 तक वैलिड है।

दूसरा मॉडल 12.16 लाख रु

दूसरा मॉडल 12.16 लाख रु

टोयोटा फॉर्च्युनर का एक और 2013 मॉडल 3.0 एटी 4X2 ऑटोमैटिक भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार को 12,26,199 रु की कीमत पर बेचा जा रहा है। ये कार 75,620 किमी चली है। इसमें भी डीजल इंजन दिया गया है, जो ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लिंक्ड है। ये कार भी दिल्ली में उपलब्ध है। ये कार केवल एक व्यक्ति के पास रही है। इसका भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस है, जो जुलाई 2023 तक वैलिड रहेगा।

तीसरा मॉडल 11.68 लाख रु

तीसरा मॉडल 11.68 लाख रु

टोयोटा फॉर्च्युनर का एक और 2013 मॉडल 3.0 एटी 4X2 मैनुअल भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार को 11.69 लाख रु की कीमत पर बेचा जा रहा है। ये कार 77,604 किमी चली है। इसमें भी डीजल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन से लिंक्ड है। ये कार भी दिल्ली में उपलब्ध है। ये कार केवल एक व्यक्ति के पास रही है। इसका भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस है, जो जुलाई 2023 तक वैलिड रहेगा। और भी कई साइटों पर कई मॉडल बेचे जा रहे हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+