Microplastics Found in Salt and Sugar Samples News: रोजाना इस्तेमाल होने वाला नमक और चीनी एक बड़ी बीमारी का भी कारण बन सकता है। अगर आप मार्केट से नमक और चीनी खरीदते तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि हाल ही में रिसर्च में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

रिसर्च में हुआ है ये खुलासा
इस रिसर्च के अनुसार, भारत में बिकने वाले नमक और चीनी के सभी ब्रांडों में खतरनाक माइक्रोप्लास्टिक मिले हैं। पर्यावरण अनुसंधान संगठन टाक्सिक्स लिंक ऑर्गेनाइजेशन द्वारा किए गए 'नमक और चीनी में माइक्रोप्लास्टिक' शीर्षक वाली रिसर्च में 10 प्रकार के नमक जिसमें सेंधा नमक, समुद्री नमक और स्थानीय कच्चा नमक भी शामिल है।
इनका रिसर्च के लिए उपयोग किया गया जो कि स्थानीय बाजारों से खरीदे गए थे। इसके अलावा ऑनलाइन और स्थानीय बाजारों से लिए गए 5 प्रकार की चीनी का भी रिसर्च के लिए इस्तेमाल किया गया। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ कि इनमें माइक्रोप्लास्टिक का आकार 0.1 मिमी से लेकर 5 मिमी तक था। आयोडीन युक्त नमक में बहुरंगी पतले रेशों के रूप में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए।
'टाक्सिक्स लिंक' के एसोसिएट निदेशक ने दी ये जानकारी
'टाक्सिक्स लिंक' के एसोसिएट निदेशक सतीश सिन्हा ने जानकारी दी है कि हमारे अध्ययन में नमक और चीनी के सभी नमूनों में माइक्रोप्लास्टिक की अच्छी खासी मात्रा का पाया जाना चिंताजनक है। मानव स्वास्थ्य पर माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में तत्काल और व्यापक अनुसंधान की जरूरत है। अध्यन में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि औसतन, एक भारतीय प्रतिदिन 10.98 ग्राम नमक खाता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रतिदिन 5 ग्राम की अनुशंसित सीमा से दोगुना से भी अधिक है। प्रति व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 10 चम्मच चीनी की खपत के साथ, औसत भारतीय प्रति वर्ष लगभग 18 किलोग्राम चीनी खाता है। रिसर्च में माइक्रोप्लास्टिक की सबसे अधिक मात्रा, प्रति किलोग्राम सूखे वजन में 89.15 टुकड़े, एक पैकेज्ड आयोडीन युक्त नमक के नमूने में पाई गई है।
इन माइक्रोप्लास्टिक से हो सकती है जानलेवा बीमारियों
माइक्रोप्लास्टिक के कारण आपको एलर्जी, थाइराइड, कैंसर और अन्य जानलेवा बीमारियों का खतरा होता है। मानव अंगों जैसे फेफड़े, दिल, यहां तक मां के दूध और अजन्मे शिशुओं में भी माइक्रोप्लास्टिक पाए गए हैं। माइक्रोप्लास्टिक के कण पानी, नमक और सी फूड में ज्यादा पाए जाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications