नयी दिल्ली। कोरोना महामारी ने सैकड़ों लोगों की बचत का सफाया कर दिया। इस संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को भी नुकसान पहुँचाया। मगर फिर भी कुछ लोग कोरोना संकट के बीच और भी अधिक अमीर हो गए हैं। इसका बेहतरीन उदारहण भारत है, जहां पिछले 6 महीनों में अरबपतियों की लिस्ट में 15 और नए नाम शामिल हो गए हैं। आइए जानते हैं कौन है भारत में सबसे अमीर लोग और कितनी है इन अरबपतियों की कुल दौलत।
भारत में टोटल 117 अरबपति
फोर्ब्स के अनुसार इस समय भारत में 117 अरबपति हैं। इनकी कुल दौलत 300 अरब डॉलर या 22,000 अरब रु से ज्यादा है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक हैं, 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वैसे वे भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। उनके बाद भारत में अमीरों की लिस्ट में शिव नाडर (दूसरे) और गौतम अडानी (तीसरे) का नाम है। इस समय शिव नाडर की संपत्ति 19.9 अरब डॉलर और अडानी की दौलत 18.7 अरब डॉलर है।
ये हैं भारत के टॉप 10 अमीरों में शामिल
भारत में मौजूद अरबपतियों की लिस्ट में चौथा नंबर राधाकिषन दमानी और परिवार का है, जिनकी संपत्ति 15.3 अरब डॉलर है। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर सायरस पूनावाला (12 अरब डॉलर), छठे नंबर पर उदय कोटक (11.5 अरब डॉलर), सातवें नंबर पर लक्ष्मी मित्तल (9.9 अरब डॉलर), आठवें नंबर पर सुनील मित्तल और परिवार (9.6 अरब डॉलर), नौवें नंबर पर दिलीप सांघवी (8.8 अरब डॉलर) और 10वें नंबर पर कुमार बिड़ला (8.6 अरब डॉलर) हैं। दुनिया के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों में भारत के तीन लोग हैं। इनमें मुकेश अंबानी छठे, शिव नाडर 69वें और गौतम अडानी 76वें नंबर पर हैं।
मुकेश अंबानी की संपत्ति ऐसे बढ़ी
इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस का शेयर 150 फीसदी से ज्यादा ऊपर चढ़ा है, जिससे कंपनी मार्केट कैपिटल बढ़ी और नतीजे में अंबानी की दौलत में इजाफा हुआ। डिजिटल और ई-कॉमर्स यूनिट्स में बड़े निवेशकों की तरफ से किए गए निवेश से रिलायंस को काफी फायदा मिला, जिससे इसकी मार्केट कैपिटल 2020 में करीब दोगुनी हो गई। रिलायंस मार्केट कैप के मामले में 200 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। इसकी डिजिटल इकाई में फेसबुक, गूगल जैसे दिग्गजों ने पैसा लगाया। परिणामस्वरूप मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अधिक संपत्ति के मामले में चौथे पायदान तक चढ़े।
ये हैं 5 अरब डॉलर से ज्यादा के मालिक
अजीम प्रेमजी, सावित्री जिंदल और परिवार, कुलदीप सिंह और गुरबचन सिंग ढींगरा, बेनू गोपाल बांगुर, मुरली देवी और परिवार, अश्विन दानी और हसमुख चुडगर वे लोग हैं जिनकी संपत्ति 5 अरब डॉलर से ज्यादा है। इस लिस्ट में 117वां नाम बालकृष्ण गोयनका का है, जिनकी संपत्ति 1.1 अरब डॉलर है। आपको बता दें कि फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार दुनिया के 1000 सबसे अमीर लोगों में 42 लोग भारत के हैं। वहीं 2000 सर्वाधिक पैसे वालों में भारतीयों की संख्या 104 है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications