Best Shares of Last Week : सकारात्मक वैश्विक संकेतों और अच्छे कॉर्पोरेट नतीजों के चलते शेयर बाजार ने 21 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में एक मजबूत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही इसने पिछले सप्ताह के नुकसान की भरपाई की। मेटल को छोड़ कर अधिकांश क्षेत्रों ने तेजी में भाग लिया, जिसमें पीएसयू बैंक 11 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स लगभग 1,400 अंक या 2.4 प्रतिशत चढ़ कर 59,307 पर और निफ्टी 400 अंक या 2.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,576 पर पहुंच गया। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: आधा फीसदी और डेढ़ फीसदी चढ़े। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 5 ही दिन में निवशकों को 108 फीसदी तक रिटर्न दिया। इससे निवेशकों का पैसा 5 ही दिन में दोगुने से अधिक तक बढ़ गया।

केएंडआर रेल इंजीनियरिंग : 108.6 फीसदी
केएंडआर रेल इंजीनियरिंग एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 86.08 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 108.6 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 26.15 रु से 54.55 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 54.55 रु पर बंद हुआ। 108.6 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 2.08 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
कंटेन टेक्नोलॉजीज : 99.54 फीसदी
कंटेन टेक्नोलॉजीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 21.70 रु से 43.30 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 99.54 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 27.04 करोड़ रु है। 5 दिन में 99.54 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ 43.30 रु पर बंद हुआ।

गोकुल एग्रो : 70.77 फीसदी
गोकुल एग्रो भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 70.77 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 81.25 रु से 138.75 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 70.77 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,985.13 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 8.57 फीसदी की मजबूती के साथ 138.75 रु पर बंद हुआ।
टिप्स फिल्म्स : 65.08 फीसदी
टिप्स फिल्म्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 318 रु से 524.95 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 65.08 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 226.93 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 19.2 फीसदी की उछाल के साथ 524.95 रु पर बंद हुआ।

श्री कृष्ण इंफ्रा : 56.02 फीसदी
श्री कृष्ण इंफ्रा ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 13.46 रु से 21 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 56.02 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 6.30 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.38 फीसदी की तेजी के साथ 21 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications