नई दिल्ली, जून 7। मुद्रास्फीति पैसे की क्रय शक्ति को कम करती है। यदि आप मुद्रास्फीति को नजरअंदाज करते हैं, तो आप अपने बेस्ट प्रयासों के बावजूद अपने उद्देश्यों से चूक सकते हैं। हालांकि आप उच्च मुद्रास्फीति की अवधि के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट्स में निवेश करके मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम कर सकते हैं। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोना बचाव का काम करता है। मुद्रास्फीति मजबूत होने पर सोना बेहतर रिटर्न दे सकता है। हो सकता है कि सोने का रिटर्न लगातार मुद्रास्फीति से बेहतर प्रदर्शन न करे, लेकिन अधिकतर उम्मीद इसी की रहती है। म्यूचुअल फंड के बीच अपने पोर्टफोलियो में कुछ टॉप रेटेड गोल्ड फंड शामिल करने का यह एक अच्छा अवसर है। हम आपको 3 गोल्ड फंड की जानकारी देंगे, जो टॉप रेटेड हैं और 1 साल की निवेश अवधि में सबसे ज्यादा एसआईपी रिटर्न दिया है।
कोटक गोल्ड फंड - डायरेक्ट प्लान
इस गोल्ड फंड को कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया था। वैल्यू रिसर्च ने फंड को 5-स्टार रेटिंग दी है। वैल्यू रिसर्च के मुताबिक, 30 अप्रैल 2022 तक फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 1,296 करोड़ रुपये की हो चुकी है। फंड का एक्सपेंस रेशियो (ईआर) 0.18 फीसदी का है। फंड को मध्यम जोखिम का दर्जा दिया गया है। पिछले 3 वर्षों में, फंड ने 1 और 3 वर्षों में क्रमशः 4.95% और 15.93% वार्षिक रिटर्न जनरेट किया है।
कम से कम कितना निवेश
इस फंड में एसआईपी या एकमुश्त भुगतान के जरिए निवेश शुरू किया जा सकता है। इस फंड में एसआईपी 1,000 रुपये से शुरू होता है, जबकि एकमुश्त निवेश के लिए यह 5,000 रुपये से शुरू होती है। फंड ने 1 साल में अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि 3 साल में यह बेंचमार्क से पीछे है। यह फंड शॉर्ट टर्म निवेश के लिए अच्छा है। साथ ही, इसने शॉर्ट टर्म में कैटेगरी के अन्य अपने जैसे फंडों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
एक्सिस गोल्ड फंड - डायरेक्ट प्लान
वैल्यू रिसर्च द्वारा रेट की गई कैटेगरी में यह दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला गोल्ड फंड है, जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। ये फंड एक्सिस म्यूचुअल फंड का है। वैल्यू रिसर्च के मुताबिक, 30 अप्रैल 2022 तक फंड के पास 266 करोड़ रुपये की एयूएम है। फंड का ईआर 0.17 फीसदी है, जो कैटेगरी एवरेज एक्सपेंस रेशियो से ज्यादा है। इसे हाई रिस्क गोल्ड फंड का दर्जा दिया गया है।
कितना दिया रिटर्न
इस फंड ने 1 साल में बेंचमार्क की तुलना में सालाना रिटर्न के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। फंड ने 1 और 2 साल में क्रमश: 4.63% और 16.18% वार्षिक रिटर्न दिया है। एवरेज सालाना रिटर्न की बात करें तो इसने 4.30% दिया है। इस फंड में एसआईपी न्यूनतम आवश्यक राशि 1,000 रुपये से शुरू होती है, जबकि एकमुश्त निवेश 5,000 रुपये से शुरू होता है।
एचडीएफसी गोल्ड फंड - डायरेक्ट प्लान
यह एक और गोल्ड फंड है, जिसे वैल्यू रिसर्च द्वारा 4-स्टार रेटिंग दी गई है। इसने 1 साल के निवेश पर तीसरा सबसे ज्यादा रिटर्न दिया गया है। वैल्यू रिसर्च के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 तक, फंड के पास 1,367 करोड़ रुपये की एयूएम है। एक और तीन वर्षों में, फंड ने क्रमशः 4.20% और 15.85% का वार्षिक रिटर्न जनरेट किया है। अपनी शुरुआत के बाद से इसने 4.47 फीसदी औसत वार्षिक रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications